विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

शाहरुख ने कही कुछ ऐसी बात जिसे सुन अनुष्का ने विराट को किया KISS

शाहरुख खान ने पार्टी में जमकर डांस किया. विराट और अनुष्का ने उनके साथ पंजाबी गानों पर डांस किया. लेकिन एक मौका आया जब अनुष्का शर्मा को स्टेज पर ही विराट कोहली को किस किया.

शाहरुख ने कही कुछ ऐसी बात जिसे सुन अनुष्का ने विराट को किया KISS
शाहरुख खान के डायलॉग के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया किस.
  • रिसेप्शन पार्टी में अनुष्का ने किया विराट को किस.
  • शाहरुख खान ने पंजाबी गानों पर किया विराट-अनुष्का संग डांस.
  • विराट कोहली अब साउथ अफ्रीका सीरीज खेलने जाएंगे.
नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुंबई में रिसेप्शन पार्टी हुई. जहां कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे. अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई बड़े स्टार्स पहुंचे. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. शाहरुख खान ने पार्टी में जमकर डांस किया. विराट और अनुष्का ने उनके साथ पंजाबी गानों पर डांस किया. लेकिन एक मौका आया जब अनुष्का शर्मा को स्टेज पर ही विराट कोहली को किस किया.

Virushka Reception: शाहरुख, ऐश्वर्या, कैटरीना ही नहीं, बॉलीवुड की इन बड़ी हस्तियों ने भी बिखेरे जलवे, देखें PHOTOS​
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
स्टेज पर शाहरुख खान विराट कोहली के साथ खड़े थे और विराट कोहली की तरफ से अनुष्का को 'जब तक है जान' का डायलोग सुना रहे थे. तभी वो जब तक है जान की जगह जब तक है खान बोल देते हैं, जिसे सुनकर सब हंस पड़ते हैं और कोहली चौक जाते हैं. जिसके बाद अनुष्का विराट को किस कर लेती हैं. सोशल मीडिया पर ये फनी वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

'चल छैया-छैया' पर नाचे शाहरुख-विराट, अनुष्का ने भी जमकर किया डांस, देखें VIDEO
 
 

A post shared by BOLLYHOLICS (@bollyholics__) on


आए कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स
मुंबई के द सेंट रेगिस होटल में हुए रिसेप्शन में शाहरुख खान के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने, कैटरीना, रणबीर कपूर, एआर रहमान सहित कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं. क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स से यह रिसेप्शन जगमगा रहा था. रिसेप्शन की कई फोटो सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं. इस मौके पर रेखा, कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रीदेवी, अनुराग कश्यप, बोमन ईरानी व उनकी पत्नी समेत बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी यहां दिखे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virushka Wedding Reception, Anushka Sharma, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com