विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2017

VIDEO: मैच खेलने के बाद विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- 'सच में स्टार हो...'

विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक दिव्यांग के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं.

VIDEO: मैच खेलने के बाद विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- 'सच में स्टार हो...'
विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक दिव्यांग के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं.
  • विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
  • मैच के बाद दिव्यांग के साथ कराई थी फोटो क्लिक.
  • प्रोटोकॉल तोड़कर विराट कोहली मिले फैन से.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लगातार पॉपुलेरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. मैदान पर भले ही वो अग्रेसिव नजर आते हैं. लेकिन, ग्राउंड के बाहर वो काफी कूल नजर आते हैं. बाकी क्रिकेटर्स से हंसी मजाक करना और लोगों से मिलते हैं. इस उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिससे सोशल मीडिया पर उनको सुपरस्टार कहा जा रहा है. विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक दिव्यांग के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में....

पढ़ें- 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने विराट कोहली के बारे में दिया यह बड़ा बयान ​
 

प्रोटोकॉल तोड़कर मिले फैन से
पहला टेस्ट खत्म होने के बाद जब विराट कोहली पवैलियन लौट रहे थे तो तभी उनको एक दिव्यांग फैन बुला रहा था. जैसे ही कोहली की नजर पड़ी तो प्रोटोकॉल तोड़कर वो उससे मिलने चले गए. किसी को विश्वास नहीं था कि वो फैन से मिलने के लिए पहुंचेंगे लेकिन वो पहुंचे और बच्चे का हाल-चाल लिया. बच्चे से हाथ मिलाने के बाद उन्होंने सेल्फी भी ली. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 
 
बच्चों से प्यार करते हैं कोहली
बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब कोहली फैन से प्रोटोकॉल तोड़कर मिले हों. मैच के दौरान कई बार वो बच्चों संग सेल्फी लेते दिख चुके हैं. कुछ दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच के बाद फैन्स से मिले थे और उनके संग सेल्फी ली थीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Security Protocol, Virat Kohli Fan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com