Daughter In Law Mother In Law Dance: फिल्मों और सीरियल्स में अक्सर सास-बहू के बीच नोकझोंक और खटास देखने को मिलती है, लेकिन इससे उलट ऐसे भी रिश्ते हैं, जहां प्यार और सम्मान की सबसे ज्यादा जगह होती है. जहां बहू...बेटी बन जाती है और सास मां. हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में बहू सास का ऐसा वेलकम करती नजर आ रही है, जिसे देखकर सासु 'मां' इमोशनल होकर खुशी से बहू को गले से लगा लेती है.
ये भी पढ़ें:-'मां ने मेरी शादी तय कर दी...' युवती के सिर मुंडवाने का VIDEO देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सास का प्यार देख सब हैरान (Saas Bahu Viral Video)
वीडियो की शुरूआत घर के लिविंग रूम से होती है. टीवी पर बॉलीवुड का मशहूर गाना 'आपके आ जाने से' बज रहा होता है और जैसे ही सास घर के दरवाजे पर पहुंचती हैं. बहू दिल खोलकर डांस करते हुए सास का स्वागत करती है. ये देखकर सास के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है. सास मुस्कुराते हुए धीरे धीरे घर के अंदर आती हैं और फिर इमोशनल होते हुए बहू को गले लगा लेती हैं. इसके साथ ही बहू की ताल से ताल भी मिलाती हैं. इस वीडियो में सास-बहू का प्यार देखकर उनके खूबसूरत रिश्ते की खूब तारीफ हो रही है.
सास बहू का डांस (viral instagram reel)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो kenavita नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो का कैप्शन भी लोगों को खूब पसंद आया. जिसमें लिखा गया है, 'जब ससुराल आखिरकार फिर से पूरा महसूस होता है' इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि कमेंट्स सेक्शन में लोग भर-भर के प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'यही तो असली परिवार है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर बहू को बेटी की तरह प्यार मिले तो घर वाकई स्वर्ग बन जाता है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'अगर मेरी शादी में ऐसा प्यार और अपनापन नहीं होगा, तो मैं शादी ही नहीं करूंगा.'
ये भी पढ़ें:-किराने की दुकान में सामान खरीदते-खरीदते जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं लोग, गुलाबी टोकरी उठाते ही मिल जाता है प्यार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं