विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

वायरल वीडियो: साइकिल चलाते हुए पपी कैमरे में कैद! ये वीडियो देखेंगे, तो दिल खुश हो जाएगा...

बुधवार सुबह शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को तकरीबन 1.5 लाख बार री-ट्वीट किया जा चुका है और 3.3 लाख से ज्यादा लाइक से मिल चुके हैं.

वायरल वीडियो: साइकिल चलाते हुए पपी कैमरे में कैद! ये वीडियो देखेंगे, तो दिल खुश हो जाएगा...
  • इस वीडियो को तकरीबन 1.5 लाख बार री-ट्वीट किया जा चुका है.
  • वीडियो को 3.3 लाख से ज्यादा लाइक से मिल चुके हैं.
  • पपी अपने मालिक के साथ साइकिल पर घूमने के मजे ले रहा है.
ओ... सो क्यूट, कितना प्यारा है... यकीन मानिए अगर आप एक डॉग लवर हैं तो इस वीडियो को देख कर कुछ ऐसे ही शब्द आपके मुंह से अनायास निकल पड़ेंगे... जी हां, ट्विटर पर छाए इस वीडियो से आप अपना तनाव भूल कर भावनात्मक हो सकते हैं और कुछ गुदगुदाता हुआ भी महसूस कर सकते हैं. कई बार जहां इंटरनेट तनाव की वजह बनता है, वहीं कई बार यह तनाव को दूर करने वाला भी साबित होता है. कुछ ऐसा ही एक क्यूट पपी का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो ट्विटर पर वायरल हो चुका है. इस वायरल वीडियो में एक क्यूट सा पपी है, जिसकी एक क्यूट हरकत ने सबका दिल जीत लिया है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह पपी अपने मालिक के साथ साइकिल पर घूमने के मजे ले रहा है. लेकिन इस दौरान वह साइकिल चलाने में अपने मालिक की 'मदद' करता है. उसका यह मदद करने का अंदाज ही सबका दिल जीत रहा है. पपी अपने नन्हे नन्हे पंजों से साइकिल के पैडल लगा रहा है, यह और बात है कि उसके पैर पैडलों से काफी ऊपर हवा में हैं. लेकिन फिर भी वह साइकिल चलाने में अपने मालिक की मदद करने से नहीं रुकता. इस वीडियो से यह पता नहीं चल पाता कि इस प्यारे से पपी का नाम क्या है और यह वीडियो कहां का है.

महज 15 सेकेंड का यह वीडियो देखकर आपको इस पपी से प्यार हो जाएगा. इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए स्टूअर्ट रुथेफोर्ड ने लिखा- '' यह मजेदार फिलिग्ंस जब आपको लगता है कि आप भी मदद कर रहे हैं, लेकिन आपको कोई आइडिया नहीं होता कि वास्तव में आप क्या कर रहे हैं.''

द‍ेख‍िए इस मजेदार वीडियो को-
 

इस वीडियो को ट्विटर-वासियों ने लगे हाथ लिया और जमकर कमेंट किए-
 
 
 
 
 
 
 
 

बुधवार सुबह शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को तकरीबन 1.5 लाख बार री-ट्वीट किया जा चुका है और 3.3 लाख से ज्यादा लाइक से मिल चुके हैं.
लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husky Dogs, Viral Video, Viral Videos, Puppy, Dog Video, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com