बिल्ली और बंदर क्या कभी दोस्त हो सकते हैं. एक तीखे, नुकीले दांत और नाखून की मालकिन और एक सॉफ्ट सा, पेड़ों पर उछल कूद करने वाला क्यूट जानवर. दोनों का कोई मेल ही नहीं है. अपनी तासीर को भुलाकर एक बार को दोनों दोस्ती कर भी लें, लेकिन मां बेटे का रिश्ता बन पाना तो नामुमकिन सा ही लगता है. तो, सोचिए क्या हुआ होगा जब एक खूंखार, चमकीली आंखों वाली बिल्ली के सामने एक नन्हा बंदर आया होगा. क्या दोनों दोस्त बनेंगे या एक दूसरे के दुश्मन या दोनों का साथ कुछ ऐसा होगा कि उसे देखने वाला चौंक जाएगा. इस सवाल का जवाब छुपा है ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहे बंदर और बिल्ली के इस वीडियो में.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये रिश्ता क्या कहलाता है?
इस वायरल वीडियो में एक बिल्ली है और उस बिल्ली से चिपका हुआ एक नन्हा सा बंदर है. बिल्ली सरपट चली जा रही है और बंदर उससे ठीक वैसे ही चिपका है जैसे अपनी मां से चिपका हुआ हो. रास्ते रोकने वाले या छेड़ने वाले को बिल्ली इस अंदाज में घूरती है, मानो कह रही हो कि दूर ही रहो. इस नन्हें बंदर की बिल्ली एक मां की तरह हिफाजत कर रही है. बिल्ली और बंदर की ये प्यारी सी जुगलबंदी का वीडियो शेयर किया है वायरल होग (viral hog) नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने. पोस्ट शेयर करते हुए वायरल होग ने लिखा है कि अपने परिवार से बिछड़े इस बंदर को बिल्ली ने अडॉप्ट कर लिया है और अब एक मां की तरह उसका ख्याल रखती है.
ममतामयी बिल्ली पर उमड़ा प्यार
इस वीडियो के वायरल होते ही लोग बिल्ली पर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत प्यारा रिश्ता है. एक यूजर ने लिखा कि भगवान इस केट को सलामत रखे, दोनों के लिए दुआएं. हालांकि कुछ यूजर्स ने इस पर अपनी नाराजगी भी जताई है. यूजर्स के मुताबिक दोनों को वीडियो बनाकर परेशान नहीं किया जाना चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि वीडियो बनाने की जगह उन्हें एक सेफ प्लेस देना चाहिए ताकि दोनों शांति से रह सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं