Viral Video: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता गर्ग का नया डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में 'स्कूल की मैडम' बनीं श्वेता सदाबहार रोमांटिक ट्रैक 'छतरी ना खोल बरसात में' पर अपनी टीम के साथ एक स्पेशल परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं. महज 48 घंटों के भीतर इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 24 हजार से अधिक लाइक्स के साथ यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.
प्रोफेशनल सिनेमा जैसा प्रोडक्शन
आमतौर पर दिखने वाली सामान्य रील्स से अलग इस पेशकश में प्रोफेशनल सिनेमा जैसा फील है. एफडीसी कंपनी डांस स्टूडियो में कोरियोग्राफ किए गए इस एक्ट को एक शॉर्ट म्यूजिकल प्रोजेक्ट की तरह शूट किया गया है. इसमें कान्हा एफडीसी की शानदार सिनेमैटोग्राफी और संदीप गुप्ता की क्रिस्प एडिटिंग साफ नजर आती है.
वीडियो में आप डांस के पीछे एक ग्रीन बोर्ड देख सकते हैं जिस पर चॉक से जलपरा लिखा हुआ है. दीवार पर नंबर्स चार्ट और एल्फाबेट चार्ट टंगा हुआ है और एक सुंदर हैंगिंग लाइट के साथ एलईडी लाइटिंग से भी सजाया गया है.
स्कूल ड्रेस में डांसर्स का बेहतरीन तालमेल
इस पूरी परफॉर्मेंस की मुख्य यूएसपी फीमेल डांसर्स का बेहतरीन सिंक्रोनाइजेशन है. वीडियो में श्वेता गर्ग के साथ निशा डांसर और शालू ने स्कूल के बच्चों की ड्रेस पहनकर कदम से कदम मिलाकर डांस किया है. बारिश के इस क्लासिक गाने पर बिना किसी लाउड ड्रामे के, सिर्फ प्योर मूव्स और सटीक एक्सप्रेशंस के जरिए कोरियोग्राफी को प्रभावी बनाया गया है.
कमेंट बॉक्स में लोगों ने की जमकर तारीफ
इस वीडियो को श्वेता ने अपने @gargshweta_official इंस्टाग्राम अकाउंड से शेयर किया है. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग पूरी टीम के तालमेल की जमकर सराहना कर रहे हैं. कोई डांसर के सिंक्रोनाइज़ेशन को नेक्स्ट जनरेशन का बता रहा है, तो कोई सुपर्ब डांस परफॉर्मेंस लिखकर उनकी सराहना कर रहा है. कोई डांस स्टेप्स की तारीफ कर रहा है तो कोई स्कूल सेटअप को शानदार बता रहा है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि पढ़ाई के साथ अगर इस तरह की एक्टिविटी भी होती रहें, तो बच्चों का स्कूल जाने का उत्साह और बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें:- एसी कंटेनर, 2800 KM का हवाई सफर... बर्फीले पहाड़ों के जादुई फल खुबानी की खेप रेगिस्तान वाले देश UAE पहुंची
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं