विज्ञापन

ऑफिस खत्म होने के बाद भी घर नहीं जा पाए कर्मचारी! बैंक मैनेजर ने मेन गेट पर जड़ा ताला, VIDEO देख खौल उठेगा खून

Bank Manager Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि एक बैंक मैनेजर ने कथित तौर पर काम पूरा करवाने के लिए कर्मचारियों को ऑफिस के अंदर बंद करते हुए, गेट पर ताला जड़ दिया.

ऑफिस खत्म होने के बाद भी घर नहीं जा पाए कर्मचारी! बैंक मैनेजर ने मेन गेट पर जड़ा ताला, VIDEO देख खौल उठेगा खून
काम पूरा कराने के लिए बैंक मैनेजर ने पार की हद, ऑफिस के गेट पर ताला लगाने का वीडियो देख भड़के लोग

Bank Manager Locks Staff Viral Video: सोचिए क्या हो जब आप ऑफिस में दिनभर काम करने के बाद, थकान मिटाकर घर जाने की तैयारी कर रहे हों और तभी अचानक आपका बॉस मेन गेट पर ताला लगाकर...जगह पर बैठकर काम करने का ऑर्डर देने लगे, तो हैरानी होना लाजिमी है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो आग की तरह फैल रहा है. कॉर्पोरेट और बैंक की नौकरी में टारगेट के दबाव को लेकर अक्सर मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार तो हद ही हो गई. दावा किया जा रहा है कि, एक बैंक मैनेजर ने कर्मचारियों को ऑफिस में रोकने के लिए गेट पर ताला ही जड़ दिया.

ये भी पढ़ें:-10 रुपये की चाय ने चमकाई किस्मत,38 हजार की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

बैंक मैनेजर की हरकत का वीडियो वायरल  (Bank Manager Locks Staff Inside Branch)

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे पोस्ट और वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो वर्क कल्चर को लेकर लोगों में बहस छेड़ देते हैं. इंटरनेट पर हाल ही में इस वीडियो के वायरल होते ही ऑफिस के माहौल और कर्मचारियों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर लोगों में बहस शुरू हो गई. हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. टॉक्सिक वर्क कल्चर को लेकर लोगों के बीच ध्यान खींच रहे इस वीडियो को देखने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि, 'ये क्या जबरदस्ती है.' वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि, 'भाई...नौकरी के नाम पर यह टॉर्चर अब हद से ज्यादा बढ़ता जा रहा है.'

टॉक्सिक वर्क कल्चर पर सोशल मीडिया का फूटा गुस्सा (Outrage Over Toxic Work Culture on Social Media)

वीडियो किसी बैंक की शाखा का लग रहा है. वायरल क्लिप में दावा किया जा रहा है कि, बैंक का समय पूरा होने के बाद जब कर्मचारी अपने घर लौटने लगे, तो कथित तौर पर मैनेजर ने उन्हें रोक लिया और जब स्टाफ ने जाने की जिद की, तो बैंक मैनेजर ने बिना कुछ सुने मेन गेट पर ताला लगा दिया. वीडियो में एक कर्मचारी ये कहते सुनाई दे रहा है कि, 'उसकी ड्यूटी खत्म हो चुकी है, लेकिन मैनेजर एक ही रट लगाए हुए है कि जब तक काम पूरा नहीं होगा, कोई बाहर नहीं जाएगा.' हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है कि, आखिर ये मामला किस बैंक या शाखा है. वीडियो देखने के बाद लोग इस टॉक्सिक वर्क कल्चर का उदाहरण बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-70 साल के पिता की खातिर बेटे ने 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ पर बनवा डाली सीढ़ियां, जुगाड़ देख हैरान रह गई दुनिया

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toxic Work Culture, Viral Video, Bank Manager, Overtime, Corporate Pressure India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com