विज्ञापन

'ओ लीलू मत रोवे' गाने वाले सिंगर संग रील बनाकर छा गई महिला, 'बच्चे की जान लेवे गी' पर दी लाइव परफॉर्मेंस

यह सॉन्ग सिंगर राजेश सिंहपुरिया के करियर के सबसे बड़े और यादगार हिट गानों में गिना जाता है, जो आज भी लोगों की जुबान पर इस कदर चढ़ा हुआ है कि वे इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स बनाने में इसका काफी यूज करते हैं.

'ओ लीलू मत रोवे' गाने वाले सिंगर संग रील बनाकर छा गई महिला, 'बच्चे की जान लेवे गी' पर दी लाइव परफॉर्मेंस
इस वीडियो में आप सिंगर राजेश सिंहपुरिया को लाइव गाते हुए देख सकते हैं.
Instagram@itz_meenakshimk

Viral Video: 'नींद लेगी, चैन लेगी, भूख लेगी, प्यास लेगी, हंसना छूट गया, गाना छूट गया, तेरे प्यार में खाना छूट गया...इससे आगे और के ईमान लेवेगी, ईमान लेवेगी रे ईमान लेवेगी, और क्या बच्चे की जान लेवेगी!' ये बोल ऐसे हैं कि सुनते ही लोग झूमने को मजबूर हो जाते हैं. मशहूर हरियाणवी सिंगर राजेश सिंहपुरिया का यह गाना अपनी मजेदार जुगलबंदी, देसी अंदाज और बेहतरीन बीट्स के कारण आज भी शादियों और डीजे पर बहुत पसंद किया जाता है. जो कोई भी इसके मुख्य बोल सुनता है वो पूरा गाना सुनने के लिए बेचैन सा हो जाता है. इतने फेमस गाना गाने वाले सिंगर से जब आमने-सामने मिलने का मौका मिलता है तो हर कोई उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाना चाहता है. लेकिन जब एक महिला को ये मौका मिला तो उन्होंने रील ही बना डाली.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

18 सेकंड की इस रील में आप सिंगर राजेश सिंहपुरिया को 'बच्चे की जान लेवे गी' गाने पर लाइव परफॉर्मे करते देख सकते हैं. इस वीडियो में ना कोई स्टेज है, ना भीड़, ना कोई स्पॉटलाइट और ना ही कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, लेकिन फिर भी इस अनप्लग्ड सॉन्ग को 2.3 मिलियन (करीब 23 लाख) लोग देख चुके हैं. मीनाक्षी सहरावत नाम की महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट (itz_meenakshimk) से पोस्टेड इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 1 लोग लाइक कर चुके हैं और ये आंकड़ा लगाकर बढ़ता जा रहा है. इस वीडियो में वे स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं. देखने में ऐसा लग रहा कि स्टेज परफॉर्मेंस के बाद बैकस्टेज हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने इसे शूट किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

कौन हैं राजेश सिंहपुरिया? 

जो लोग राजेश सिंहपुरिया को नहीं जानते, उन्हें बता दें कि राजेश सिंहपुरिया हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. उन्हें 'हरियाणा का पहला कॉमेडी सुपर स्टार' भी कहा जाता है. अपने देसी अंदाज के दम पर उन्होंने ये बड़ा मुकाम हासिल किया. वे सिर्फ एक बेहतरीन गायक ही नहीं हैं, बल्कि एक शानदार लेखक, अभिनेता और क्रिएटर भी हैं. उन्होंने अपनी कॉमेडी और गानों से हरियाणवी संगीत को एक नई पहचान दी और पारंपरिक लोक संगीत को आधुनिक बीट्स के साथ जोड़कर दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया. 

'भोले बाबा दे दे नोट छापन की मशीन' इन्होंने ही गाया

राजेश सिंहपुरिया ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें 'और क्या बच्चे की जान लेवेगी', 'गाड़ी चल पड़ी', 'रेल चले से भोले की' और 'भोले बाबा देदे नोट छापण की मशीन' जैसे एवरग्रीन ट्रैक शामिल हैं. उनके गाए गाने और भजन कांवड़ यात्रा और त्योहारों के दौरान पूरे उत्तर भारत में गूंजते हैं. आज भी वे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार सक्रिय हैं और नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ मिलकर लगातार सुपरहिट संगीत दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- पसीनों की स्मेल मंजूर है परफ्यूम की नहीं! नॉर्वे की महिला ने बताया सरकारी दफ्तर में पहले दिन का एक्सपीरियंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Haryanvi Singer, Haryanvi Song, Instagram, Haryanvi Gane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com