'पीठ पर ड्रम, हाथ में गिटार', लड़के ने एक साथ बजाए इतने सारे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स, दंग रह गए लोग, देखें VIDEO

एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए  सामने आया है, जिसमें एक लड़का अकेले ही कई सारे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजा रहा है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. 

'पीठ पर ड्रम, हाथ में गिटार', लड़के ने एक साथ बजाए इतने सारे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स, दंग रह गए लोग, देखें VIDEO

लड़के ने एक साथ बजाए इतने सारे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स.

नई दिल्ली:

भारत (India) के अलग-अलग कोनों में टैलेंट का खज़ाना भरा हुआ है, सिर्फ कमी है तो उसे खोजने की. लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स अलग-अलग तरह के टैलेंट को दुनिया के सामने लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. आज कल आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसे अनोखे वीडियो वायरल ( Viral Video) रहते हैं, जिसमें लोगों का हुनर और उनकी काबिलियत देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है. अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया के जरिए  सामने आया है, जिसमें एक लड़का अकेले ही कई सारे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजा रहा है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. 

यह खास वीडियो IPS ऑफिसर Rupin Sharma ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "नॉर्थ ईस्ट इंडिया का अमर."

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़के की कमर पर कुछ म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बंधे हुए हैं, जिन्हें वह बजा रहा है. अपने मुंह के जरिए भी वह एक इंस्ट्रूमेंट बजा रहा है और हाथों से गिटार भी बजा रहा है. खास बात यह है कि लड़का सारे इंस्ट्रूमेंट्स एक ही समय पर एक साथ बजा रहा है और अपने म्यूजिक की धुन पर गाना भी गा रहा है. 

सोशल मीडिया यूजर्स इस लड़के का टैलेंट देखकर दंग हो रहे हैं. लोग लड़के के हुनर की जमकर तारीफें कर रहे हैं. 

एक यूजर ने कमेंट किया, "ऑल इन वन, सोलो मैन"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक अन्य यूजर ने लिखा, "अच्छी कोशिश है."