विज्ञापन

'मेरे सपने में 22 साल लगे और दादी के सफर में 84 साल'...पोते ने दिया ऐसा सरप्राइज देख आंखें हो जाएंगी नम

एक पोते ने अपनी 84 साल की बुजुर्ग 'दादी' का बरसों पुराना ऐसा सपना सच कर दिया, जिसे देखकर इंटरनेट पर लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं. खिड़की से बादलों को निहारती 'दादी' की मासूमियत ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

'मेरे सपने में 22 साल लगे और दादी के सफर में 84 साल'...पोते ने दिया ऐसा सरप्राइज देख आंखें हो जाएंगी नम
पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली फ्लाइट का यह इमोशनल वीडियो देख आप भी कहेंगे- 'बेटा हो तो ऐसा'

84 year old grandmother flight video: कहते हैं कि ख्वाहिशों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती, बस उन्हें पूरा करने वाला एक अदद इंसान चाहिए होता है. दिल्ली के रहने वाले एक लड़के ने अपनी 84 साल की बुजुर्ग 'दादी' के साथ कुछ ऐसा ही किया, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर किसी की आंखें नम कर रहा है. 'दादी मां' ने अपनी जिंदगी में कभी हवाई जहाज का मुंह नहीं देखा था, लेकिन उनके पोते की जिद ने उन्हें आसमान की सैर करा ही दी.

ये भी पढ़ें:-24 लाख से शुरू होकर 90 लाख तक...IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट पैकेज सुन चकरा जाएगा सिर

एयरपोर्ट पर जब दादी लाठी टेकते हुए धीरे धीरे आगे बढ़ रही थीं, तो उनके चेहरे पर एक अजीब सा डर और उतनी ही बड़ी खुशी साफ नजर आ रही थी. वीडियो पर एक बेहद खूबसूरत लाइन लिखी थी, 'मेरे सपने को पूरा होने में 22 साल लगे, लेकिन उनकी पहली फ्लाइट में 84 साल'.

ये भी पढ़ें:-बरमूडा ट्रायंगल के 20 किमी नीचे वैज्ञानिकों को मिला कुछ ऐसा, देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान!

खिड़की से नीचे देखा तो थम गईं दादी की नजरें (Grandson Fulfills Grandmother Dream Viral Video)

जैसे ही लोहे की उस बड़ी सी चिड़िया ने रनवे से आसमान की तरफ उड़ान भरी, 'दादी' का चेहरा देखने लायक था. वह अपनी सीट पर बैठकर खिड़की के शीशे से बाहर तैरते बादलों और नीचे सिमटी दुनिया को ऐसे निहार रही थीं, मानो कोई छोटा बच्चा अपनी पसंदीदा खिलौने की दुकान देख रहा हो. सफर के दौरान पोते ने दादी के हर छोटे बड़े पल को कैमरे में समेट लिया, जो अब इंटरनेट पर एक खूबसूरत याद बनकर वायरल हो रहा है.

दादी की पहली हवाई यात्रा (Dadi ki pehli flight ka video)

इस इमोशनल वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर दुआएं बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आज के दौर में ऐसे बच्चे खुशनसीबों को मिलते हैं, वहीं दूसरे ने कहा कि, अपने बुजुर्गों की छोटी छोटी हसरतें वक्त रहते पूरी कर देनी चाहिए, क्योंकि उनके पास वक्त बहुत कम होता है. यह वायरल वीडियो सिखाता है कि माता पिता या दादा दादी को बुढ़ापे में महंगे तोहफों की नहीं, बल्कि बच्चों के साथ और उनकी थोड़ी सी तवज्जो की जरूरत होती है. पोते के इस कदम ने न सिर्फ उसकी दादी का सपना पूरा किया, बल्कि दुनिया को रिश्तों की असली अहमियत भी समझा दी.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
84 Year Old Grandmother Flight Video, Grandson Grandmother Emotional Video, Viral Travel Video Instagram, First Time Flight Experience, Dadi Ki Pehli Flight Ka Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com