Trending Viral Video: माता-पिता अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करते और जब कभी माता-पिता को बच्चे की जरूरत या मदद की चाह हो तो बच्चे भी हमेशा उनकी सेवा में तत्पर रहते हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिसमें माता-पिता और बच्चों के बीच का स्नेह और उनके कुछ खास पल भावुक कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा साइकिल सवार अपने माता-पिता की कुछ इस तरह मदद या सेवा कर रहा है, जिसे देखकर आप भी इस बच्चे की तारीफ करते नहीं थकेंगे.
यहां देखें वीडियो
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
हाल ही में वायरल हुए इस खुश कर देने वाले वीडियो में एक शख्स साइकिल चलाता नजर आ रहा है, जिसकी पिछली सीट पर एक महिला बैठी हुई है. वहीं एक बच्चा साइकिल को पीछे से धक्का लगाता दिखाई दे रहा है. कहा जा रहा है कि यह वीडियो अकबरपुर ओवर ब्रिज का है, जहां भरी गर्मी और सिर पर चमकती धूप में चढ़ाई के दौरान पिता को साइकिल चलाने में ज्यादा जोर लगाना पड़ रहा था, तभी बच्चा साइकिल से उतरकर पीछे से धक्का मारते हुए उनकी मदद करने लगता है. यह वीडियो वाकई दिल छू लेने वाला है, जिसे देखकर आपका दिन भी बन जाएगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को@abhaygiri21 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. इसी साल 29 मार्च को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 23 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 2 लाख 51 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मुस्कान.' वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अबतक का सबसे खूबसूरत वीडियो.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भगवान ऐसा बेटा सबको दें.'
प्रियंका चोपड़ा: वो दिन गए जब विदेशी फिल्म पुरस्कार समारोहों में दिखते थे गिने चुने एशियाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं