विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2023

किसी प्रोफेशनल सिंगर से कम नहीं है इस बच्चे की आवाज, बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' पर बांध दिया समा

वीडियो में बच्चा फिल्म 'धड़कन' का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना गाता नजर आ रहा है. बच्चा जिस तरह से गाने की शुरुआत कर रहा है, उसे सुनकर ऐसा लग रहा है मानो वो कोई प्रोफेशनल सिंगर हो.

किसी प्रोफेशनल सिंगर से कम नहीं है इस बच्चे की आवाज, बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' पर बांध दिया समा
बच्चे ने धड़कन फिल्म के इस गाने पर छेड़ा ऐसा राग, सुनकर आवाज के कायल हुए लोग

कई लोग ऐसे होते हैं, जिनकी आवाज में गजब का जादू होता है, जो अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लेने में माहिर होते हैं. बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं, जिन पर मां सरस्वती की आसीम कृपा होती है, जिसके चलते उनकी वाणी हर किसी का मन मोह लेती है. ऊपर वाला सुरीली आवाज के इस शानदार तोहफे से हर किसी को नहीं नवाजता और जिन्हें वे नवाजते हैं उनमें कोई पक्षपात नहीं करता. यूं तो सोशल मीडिया पर सुरीली आवाज का जादू चलाते कई लोगों को आपने सुना होगा, लेकिन हाल ही में सामने आये इस वीडियो में बच्चे की दिल छू लेने वाली इस आवाज को सुनकर यकीनन आप भी अपना दिल हार बैठेंगे.

यहां देखें वीडियो

बच्चे की मधुर आवाज के दीवाने हुए लोग

इस कमाल के वायरल वीडियो में एक पीली पेंट और सफेद रंग की शर्ट में बैठा बच्चा अपनी गजब की आवाज से जबरदस्त सुर छेड़ता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक देसी जिम के अंदर बैठा बच्चा बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना गाता नजर आ रहा है. बच्चा जिस तरह से गाने की शुरुआत कर रहा है, उसे सुनकर ऐसा लग रहा है मानो बच्चा कोई प्रोफेशनल सिंगर हो. बच्चे की इस कमाल की दिलकश आवाज को सुनकर यकीनन आप भी उसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

बच्चे ने गाया दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है सॉन्ग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस खूबसूरत वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को इसी साल 28 मई को शेयर किया गया है, जिसे सुनकर पब्लिक अपना दिल हार बैठी है. वीडियो में बच्चे की आवाज यकीनन काबिले तारीफ है. इस वीडियो को लोग बार-बार लूप में देखना पसंद कर रहे हैं. वीडियो में बच्चे के एक्सप्रेशन और शानदार आवाज का जादू अब सोशल मीडिया यूजर्स पर भी चल रहा है.

ये भी देखें- अक्षय कुमार एयरपोर्ट पर कूल लुक में आए नजर

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cute Little Kid Sings Song, Kid Perform Song, Adorable Video, Bacche Ne Gaya Gaana, Kid Sings Dhadkan Movie Song, Dulhe Ka Sehra Suhana Lagta Hai, Viral Trending Video, Dhadkan Movie Song, Adorable Video Of Cute Kid, Kid Sings A Song, Viral Video, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com