Social Media Tea Trend: दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं, जिनके दिन की शुरुआत चाय की चुस्की से शुरू होकर ढलती शाम तक इसका साथ बरकरार रहता है. शायद यही वजह है कि, गांवों से लेकर शहरों तक सड़क किनारे एक चाय की टपरी नजर आ ही जाती है, जिस पर चाय प्रेमियों का आना-जाना लगा रहता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग अंदाज में चाय बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. चाय प्रेमियों के बीच यह वीडियो काफी चर्चा में है.
ये भी पढ़ें:-गजब का टैलेंट! पकौड़े तलते-तलते उसी तेल पर बना डाली चाय, वीडियो देख लोग बोले- एक तीर से दो शिकार
वायरल चाय का अनोखा ट्रेंड (Viral Tea Unique Brewing Trend)
आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में चाय बनाने का तरीका आम तरीकों से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. यही वजह है कि, लोग इस नए तरीके को अपने घरों में भी आजमा रहे हैं और चाय के इस अलग स्वाद की चुस्की ले रहे हैं. वीडियो में जिस तरह से सामग्री को मिलाया जा रहा है, वो वाकई देखने लायक है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, सबसे पहले चूल्हे पर एक बर्तन रखा जाता है, जिसके गर्म होते ही उसमें पहले शक्कर और फिर चाय की पत्ती को मिक्स कर के उसमें पानी मिलाया जाता है. उसके बाद कुटी अदरक और इलाइजी को उसमें डाला जाता है, उबाल आने पर उसमें दूध मिला दिया जाता है. लीजिए बनकर तैयार है आपकी जरा हटके चाय.
चाय बनाने की हटकर तरीका (Impact Of This New Tea Style)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. चाय की चुस्की लेने के शौकीन लोग इस ट्रेंड को काफी पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-जेल जाने के डर से जिंदा शख्स ने किया अपने अंतिम संस्कार का नाटक, पुलिस भी रह गई हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं