Viral Lord Lanuman Bhajan: इंटरनेट पर इन दिनों हनुमान जी का एक भक्ति गीत तेजी से ट्रेंड कर रहा है. एक कंटेंट क्रिएटर ने इसे मोटिवेशन का सबसे बड़ा जरिया बताते हुए लोगों से हेडफोन लगाकर इस भक्ति गीत को सुनने की अपील की. वीडियो में कंटेंट क्रिएटर का कहना है कि, हनुमान जी की भक्ति और समर्पण से भरा ये गीत आप में ऊर्जी भर देगा. वीडियो में कंटेंट क्रिएटर ने आगे कहा कि, अगर आप दिनभर की भागदौड़ के बाद खुद को थका हुआ महसूस कर रहे हैं या किसी काम में मन नहीं लग रहा है, तो इंटरनेट पर एक ऐसी चीज आई है, जो आपकी सारी सुस्ती दूर कर देगी. भक्ति और मोटिवेशन का ऐसा फ्यूजन शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा.
ये भी पढ़ें:-23 साल बाद पहली बार देखी मां, VIDEO CALL पर उमड़ पड़ा जज्बातों का सैलाब, इमोशनल पल वायरल
भक्ति गीत के पावरफुल लिरिक्स (Hanuman Song Video Goes Viral On Social Media)
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने दावा किया है कि, अगर आप अपनी लाइफ में एनर्जेटिक और पीसफुल पॉजिटिव वाइब चाहते हैं तो एक बार सब काम छोड़कर पहले हेडफोन लगाकर ये गाना सुन लो, क्योंकि ये गाना मोटिवेशन को अल्टीमेट लेवल पर ले जाता है. वीडियो में इस भक्ति गीत के भारी भरकम और जोशीले बोल दिखाई देते हैं. शख्स ने कहा कि, हनुमान जी के निष्ठा और समर्पण को बयां करते इस गीत के हर एक शब्द में गजब का जोश भरा हुआ है. ये वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
यूथ के बीच बना नया मोटिवेशनल सॉन्ग (Youth Calling It Ultimate Workout Motivation)
वीडियो में शख्स ने कहा कि इस गाने के बोल सीधे दिल में उतरते हैं, 'जहां हनुमान जी कहते हैं कि जब तक मैं बूटी लेकर नहीं आऊंगा, सूरज को उगने नहीं दूंगा. 'मौत' को भी चुनौती देने वाला ये अंदाज सुनने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है.' संगीत की धुन और विजुअल्स का मेल इसे भजन से अलग बनाकर एक हाई एनर्जी ट्रैक का रूप दे देता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'ankitjadiaraw' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को 7.6 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो में बताए गए सॉन्ग को सुनकर लोग कह रहे हैं कि, 'इससे बड़ा मोटिवेशन कोई हो ही नहीं सकता.'
ये भी पढ़ें:-1.9 मिलियन लोगों को पसंद आया चाय बनाने का ये नया तरीका, धड़ल्ले से वायरल हो रहा है VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं