विज्ञापन

दुकान में चोरी करने घुसे थे चोर, सुबह तक बन गए मोहल्ले का खिलौना, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा गदर

देर रात में दुकान में सेंधमारी करने वाले चार शातिर चोरों को क्या पता था कि सुबह का सूरज उन्हें मजाक का सबसे बड़ा पात्र बना देगा. किसी ने सोचा भी नहीं था कि, चोरी का अंजाम इतने अजीबोगरीब मोड़ पर आकर खत्म होगा.

दुकान में चोरी करने घुसे थे चोर, सुबह तक बन गए मोहल्ले का खिलौना, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा गदर
रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना 'कार्टून' शो

Indonesia Thieves Viral Video: आधी रात का वक्त था और इलाके में खामोशी का राज था. दुकान के अंदर दाखिल हुए चोरों को अपनी कामयाबी पर पूरा भरोसा था, लेकिन उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस मकान मालिक को वे कमजोर समझ रहे हैं, उसने पहले से ही पूरा जाल बिछा रखा है. दबे पांव आए इन शातिरों के लिए फिजाएं कुछ और ही तय कर चुकी थीं. महज कुछ पलों के अंदर ही चारों ओर से घेराबंदी हो गई और चोर रंगे हाथों दबोच लिए गए. पकड़े जाने के बाद जो हुआ, वह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा था. गुस्से से लाल लोगों ने पुलिस के आने का इंतजार करने के बजाय अपनी ही अदालत लगा दी और मामला हाथों-हाथ निपटाने का फैसला किया.

चोरों के साथ ऐसा क्या किया इंडोनेशिया वालों ने... (funny viral video)

डक्ट टेप को हाथ में लेते ही वहां का माहौल पूरी तरह बदल गया. लोगों ने पहले एक चोर को काबू किया और फिर देखते ही देखते चारों को सिर से पैर तक टेप में लपेटकर 'ममी' जैसा जकड़ दिया. किसी ने मस्ती-मस्ती में उनके सिर पर टेप से अजीब से कान भी बना दिए, जिससे उनकी पूरी सूरत ही बदल गई और वे किसी कार्टून किरदार जैसे दिखने लगे थे. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया.

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

सबक सिखाने का अनोखा अंदाज (viral trending video)

सुबह होते ही जब लोगों ने उनका ये अजीबोगरीब रूप देखा, तो किसी की भी हंसी नहीं रुकी. वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस का एक नया बवंडर खड़ा हो गया है. एक पक्ष का कहना है कि ये सरेआम बेइज्जती है, जो शायद कानून के दायरे में नहीं आती. वहीं दूसरी तरफ लोग इसे बिना किसी खून-खराबे का सबसे सटीक सबक बता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-दुकानों में नहीं रहता दुकानदार...फिर भी बिकता है सामान, ये 'राम राज्य' देख दुनिया है हैरान!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

ये भी पढ़ें:-चलती ट्रेन, 11 सेकंड और जिंदगी से खिलवाड़...रील के चक्कर में 'मौत' को बुलावा, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Thieves, Indonesia, Trending Video, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com