विज्ञापन

MP पुलिस की लेडी अफसर प्रियंका कौन जो नौकरी से परेशान, लक्क तुनूं तुनूं... गाने पर रील बनाकर कही ये बात

पुलिस की ज‍िस नौकरी का लोग सपना देखते हैं वो जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल को रास नहीं आ रही है. क्‍योंक‍ि, इसमें दूसरों की समस्‍याएं सुलझानी पड़ रही हैं और उनसे तो अपनी ही नहीं सुलझ रहीं. जानिए क्‍या है मामला?

MP पुलिस की लेडी अफसर प्रियंका कौन जो नौकरी से परेशान, लक्क तुनूं तुनूं... गाने पर रील बनाकर कही ये बात
जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल.

'खुद की समस्‍याएं सुलझ नहीं रहीं हैं और नौकरी दूसरो की समस्‍या सुलझाने वाली...' यह कहने वाली एमपी की लेडी अफसर प्रियंका पटेल का वीडियो सोशल मीड‍िया पर जमकर वायरल हो रहा है. प्रियंका पटेल ने यह वीड‍ियो खुद बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट क‍िया है, जिस पर समस्‍या वाला कोट लिखा है, साथ ही लक्क तुनूं तुनूं का गाना भी चल रहा है. वीडियो वायरल होते ही प्रियंका मुश्‍किल में फंस गईं, एमपी पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए.

कौन हैं लेडी अफसर प्रियंका पटेल?

दरअसल, प्रियंका पटेल दमोह जिले की जबलपुर नाका चौकी प्रभारी हैं. करीब चार महीने पहले उन्‍हें  प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया था. इससे पहले उन्‍हें गैसाबाद थाने का प्रभारी बनाया गया था, जहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया था. करीब तीन साल पहले प्रियंका पटेल दमोह कोतवाली में पदस्थ थीं. लेडी अफसर प्रियंका पटेल 21 नाम से इंस्टाग्राम आईडी चलाती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 2136 फॉलोअर्स हैं. वीडियो वायरल होने के बाद उन्‍होंने इसे डिलीट कर दिया है. 

प्रियंका पटेल दमोह जिले की जबलपुर नाका चौकी प्रभारी हैं.

प्रियंका पटेल दमोह जिले की जबलपुर नाका चौकी प्रभारी हैं.

तिहाड़ जेल में रहा नटवरलाल बिंगसन, 'बिकिनी किलर' को मानता है हीरो, बड़े होटलों में कैसे लैविश लाइफ जीता था?

अब जानिए वीडियो में क्‍या द‍िख रहा?

लेडी अफसर प्रियंका पटेल एक कुर्सी या सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं. वीड‍ियो में लक्क तुनूं तुनूं गाना बज रहा है, साथ ही उस पर लिखा है-'खुद की समस्‍याएं सुलझ नहीं रहीं और नौकरी दूसरों की समस्‍या सुलझाने वाली कर लिए'. गाने की धुन पर प्रियंका पटेल अपने एक्सप्रेशन भी दे रही हैं. 

विवेकानंद तिवारी की बीमारी से लेकर इस्तीफे तक की कहानी, क्यों छोड़ी नौकरी, SI क्यों नहीं बन सके?  

क्‍या बोले अधिकारी एडिशनल एसपी?

दमोह एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने कहा क‍ि जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल वीडियो संज्ञान में आया है. मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि वरिष्‍ठ अधिकारियों के साफ आदेश हैं क‍ि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ऐसी कोई वीडियो या फोटो वायरल नहीं होनी चाहिए, जिससे अनुशासनहीनता हो. पुलिस की वर्दी में व्यक्तिगत रील बनाना आपत्तिजनक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Damoh News, MP News, MP Police, Police Reel Viral, Viral Video MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com