विज्ञापन

स्कूटी बनी चलती-फिरती AC, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा तगड़ा जुगाड़, धड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEO

एक ओर सूरज आग उगल रहा है और वहीं दूसरी ओर दोपहिया वाहन चलाना लोगों को किसी 'सजा' से कम नहीं लग रहा, लेकिन ऐसे हालात में भी एक शख्स ने गजब का जुगाड़ ढूंढ निकाला है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स ने अपनी स्कूटी को ही चलता-फिरता एसी ही बना डाला है.

स्कूटी बनी चलती-फिरती AC, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा तगड़ा जुगाड़, धड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEO
लू से बचना है तो ये जुगाड़ देखिए...बाइक पर फिट किया देसी जुगाड़, चलती-फिरती एसी बन गई स्कूटी
AI

Desi AC bike: भीषण गर्मी का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और सड़क पर निकलते ही बदन जैसे झुलस सा जाता है. ऐसे में महाराष्ट्र के मालेगांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. देखिए, कैसे मात्र 1500 रुपये के खर्च में लू के थपेड़ों को ठंडी हवा में बदल दिया गया.

ये भी पढ़ें:-Heatwave का ऐसा 'खौफनाक' रूप! छत पर चिलचिलाती धूप में सरसों का तेल डालकर...बंदे ने पका दिया अंडा

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक युवक ने अपनी स्कूटी पर पानी की बोतल, छोटा पंप और नोजल का ऐसा सेट बिठाया है कि चलते-फिरते ठंडी फुहारें मिलने लगी हैं. इस देसी नुस्खे को 'इवेपोरेटिव कूलिंग' का नाम दिया जा रहा है. जैसे ही स्कूटी स्टार्ट होती है, मोटर नोजल से पानी की महीन बूंदें बाहर फेंकता है और चलती हवा के साथ मिलकर ये किसी एसी की तरह शरीर को सुकून पहुंचाती हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि, 'इंजीनियर लोग तो बस डिग्री लेते रह गए, असली हुनर तो हमारे देश के इन जुगाड़ू बंदों में है'.

कैसे तैयार किया ये जुगाड़ (Budget friendly cooling hack for riders)

सबसे मजे की बात तो इसका खर्च है. महज 1500 से 1600 रुपये में यह सेटअप तैयार हो जाता है. इसमें बस एक छोटी बैटरी, मोटर और पाइप का खेल है. सोशल मीडिया पर तो जनता कह रही है, 'भाई, इसे तो पेटेंट करा लो, पूरी दुनिया खरीदेगी'. वैसे, वीडियो वायरल होते ही लोग इसके मुरीद हो गए हैं. हालांकि, कुछ लोग इसकी वायरिंग को लेकर थोड़ा फिक्रमंद भी दिखे.

क्या ये वाकई सुरक्षित है? (scooter AC jugaad)

देखने में जुगाड़ तो एकदम जबरदस्त लग रहा है, लेकिन सेफ्टी सबसे पहले आती है. लोगों का कहना है कि अगर वायरिंग में जरा भी चूक हुई, तो स्कूटी का सिस्टम बैठ सकता है. साथ ही, आंखों में पानी की फुहार जाने का रिस्क भी रहता है. पर, जब गर्मी इतनी जानलेवा हो, तो लोग ठंडक पाने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ खोज ही लेते हैं.

ये भी पढ़ें:-सब्जी वाला बेच रहा है AI के लिए डेटा? बेंगलुरु के इस बंदे की कमाई देख उड़ जाएंगे होश!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com