सड़कों पर बाइक पर स्टंटबाजी करते अपने युवाओं को तो देखा होगा लेकिन गाजियाबाद में युवाओं से भी बढ़कर एक बुजुर्ग को खतरनाक स्टंट करते देख लोग हैरान हैं. सोशल मीडिया पर छाने की खुमारी इस स्टंटबाज चाचा पर ऐसी आई कि उन्होंने बेहद खतरनाक स्टंट करते हुए रील बना डाली. इस बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा है. इस स्टंटबाज अंकल की हरकतों की वजह से इन पर पुलिसिया कार्रवाई भी हो चुकी है. हालांकि सोशल मीडिया पर स्टंटबाज अंकल का वीडियो खूब देखा जा रहा है.
तेरी चढ़ती जवानी पर लगा दूंगा स्टॉप रे...
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 29, 2022
Fine Rs 26,500
Well done, @ghaziabadpolice pic.twitter.com/jkqyIDLsgR
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
खतरनाक स्टंट करता बुजुर्ग का वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति सफेद शर्ट पैंट में बाइक पर चढ़कर गजब के स्टंट करता है. ये स्टंट बेहद जोखिम भरे और खतरनाक नजर आते हैं. कभी बाइक के पिछले हिस्से पर खड़े होकर तो कभी बाइक के ऊपर पैर धर कर ये स्टंटबाज अंकल करतब दिखाते हैं. इस बुजुर्ग ने न तो हेलमेट पहना है और न ही किसी नियम को मान रहा है. सभी कायदों को ताक पर रख ये बुजुर्ग खुद को हीरो बनाने के चक्कर में दुर्घटना को दावत दे रहा है. सोशल मीडिया पर छा जाने और कुछ लाइक्स पाने की चाहत में शायद इस इंसान ने ये जोखिम उठाया होगा.
पुलिसिया कार्रवाई की हो रही तारीफ
अंकल को स्टंटबाजी करते देख गाजियाबाद पुलिस ने उनको सबक सिखाने की ठान ली और उन पर 26 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया. ट्विटर पर लोग पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ इन स्टंटबाज अंकल को कूल और डेयरिंग भी बता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने कहा कि अंकल के साथ ही वीडियो बनाने वाले पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं