विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2020

साड़ी के ऊपर टी-शर्ट पहनकर Rowdy Baby गाने पर जमकर नाचीं दादी, लोग बोले- "सुपर अम्‍मा"

किरण बेदी मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारी और स्वछता विभाग की महिलाओं के साथ पोंगल का त्योहार मना रही थीं और उसी दौरान उन्होंने डांस करती हुई दादी का यह वीडियो बनाया.

Also Read in
साड़ी के ऊपर टी-शर्ट पहनकर Rowdy Baby गाने पर जमकर नाचीं दादी, लोग बोले- "सुपर अम्‍मा"
डांस करती हुई इस दादी के वीडियो को किरण बेदी ने शेयर किया है.
पुदुचेरी:

सोशल मीडिया पर एक दादी का डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को पुदुचेरी (Puducherry) की उपराज्यपाल किरण बेदी (Kiran Bedi) द्वारा शेयर किया गया है. दरअसल, किरण बेदी, मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारी और स्वछता विभाग की महिलाओं के साथ पोंगल का त्योहार मना रही थीं और उसी दौरान उन्होंने डांस करती हुई दादी का यह वीडियो बनाया. इस वीडियो को किरण बेदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है. किरण बेदी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देख आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. 

यह भी पढ़ें: मां ने फेंकी गेंद तो बच्चे ने मारा ऐसा शॉट, मोहम्मद कैफ ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें Viral Video

शेयर किए गए वीडियो में साड़ी के ऊपर गुलाबी रंग की शर्ट पहने हुए स्वछता विभाग की एक महिला नजर आ रही हैं, जो पोंगल का जश्न मनाते हुए साउथ के मशहूर एक्टर धनुष के गाने ''राउडी बेबी'' पर डांस कर रही हैं. वीडियो में वहां मौजूद अन्य महिलाएं भी इस दौरान उन्हें चीयर करते हुए नजर आ रही हैं. 

यहां देखें वीडियो

इस वीडियो को अब तक 24 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं कई लोगों ने किरण बेदी द्वारा शेयर की गई इस वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं. 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ''सुपर अम्मा''. वहीं एक अन्य ने लिखा, ''इस वीडियो को देख कर मुझे काफी खुशी हुई...''

इसके अलावा किरण बेदी ने जश्न की कुछ अन्य तस्वीरें भी शेयर की. उन्होंने लिखा कि PWD और नगरपालिकाओं के कर्मचारियों को पोंगल पर उपहार के रूप में तौलिया मिला. वहीं स्वछता विभाग में काम करने वाली सभी 1500 महिलाओं को तोहफे में साड़ी दी गईं.

पोंगल एक चार दिवसीय उत्सव है जो 15 जनवरी से शुरू हुआ है और 18 जनवरी तक चलेगा. तमिलनाडु के लिए, यह सबसे शुभ त्योहारों में से एक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiran Bedi, Pongal, Pongal 2020, Puducherry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com