आमतौर पर लोगों को सांप से सबसे ज्यादा डर लगता है, क्योंकि ये जहरीला जीव किसी व्यक्ति को काट कर पल भर में ही मौत की नींद सुला सकता है. हालांकि, यह इस पर भी निर्भर करता है कि सांप कितना जहरीला और किस प्रजाति का है. जहरीला होने के कारण ही हमें सांपों से डर लगता है. यही वजह है कि इस जीव को देखते ही लोग डर के मारे दो फीट दूर खड़े हो जाते हैं, लेकिन एक हैरान करने वाले वीडियो में सोती हुई महिला के बालों में एक सांप रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो इन दिनों काफी छाया हुआ है.
बालों में रेंगता सांप
काशीकयात्रा नाम के इंस्टाग्राम पेज से यह हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में एक महिला दोनों हाथों पर सिर रख कर पेट के बल सोते हुए दिखाई दे रही है. खास बात यह है कि नींद में डूबी महिला के सिर पर एक सांप रेंग रहा है. यह सांप महिला के बालों में पूरी तरह लिपटकर सिर के पीछे की ओर जाने की कोशिश कर रहा है. यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर हैरान है. इस वीडियो को अब तक 27 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं 2 लाख 26 हजार यूजर्स ने इस वीडियो को अब तक लाइक किया है. इस वीडियो को अन्य 1 लाख 28 हजार से अधिक यूजर्स के साथ शेयर किया जा चुका है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
'पक्का नागमणि होगी इनके पास'
कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस वीडियो पर काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि वीडियो में नजर आ रहा सांप असली है. एक यूजर ने लिखा, "इन सांपों से तो हम बिहार वाले बचपन से खेलते आए हैं, ये सांप नहीं काटता है और जहरीला भी नहीं होता है." दूसरे यूजर ने बताया कि, वह गांव में इस सांप को पकड़ कर खेलता था और जेब में भी रख लेता था. एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'इनके पास पक्का नागमणि होगी.'
ये VIDEO भी देखें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं