विज्ञापन
This Article is From May 23, 2017

वीडियो : मिलिए 'बाहुबली' के सितारों के असली परिवारों से...

इस वीडियो में 'बाहुबली' के शीर्ष सितारों - कटप्पा, शिवगामी, देवसेना, अवंतिका, भल्लालदेव तथा अमरेंद्र बाहुबली - के परिवारों की कुछ अनदेखी तस्वीरें जमा हैं...

वीडियो : मिलिए 'बाहुबली' के सितारों के असली परिवारों से...
यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो में 'बाहुबली' की टॉप स्टारकास्ट के सभी सितारों के असली परिवारों की तस्वीरें मौजूद हैं...
नई दिल्ली: यह बताने की कतई कोई ज़रूरत नहीं है कि एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' ने अब तक के सभी हिन्दुस्तानी फिल्मी रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं, और फिल्म की रिलीज़ के 25 दिन बाद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है...

वर्ष 2015 में रिलीज़ हुई सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली : द बिगिनिंग' के दूसरे भाग के रूप में बनाई गई 'बाहुबली : द कन्क्लूज़न' के बारे में एक अहम जानकारी यह भी है कि आमतौर पर दक्षिण भारतीय सितारों को उत्तर भारतीय फिल्म दर्शक कम ही पहचानते हैं, जबकि बॉलीवुड सितारों के परिवार वालों को भी वही दर्शक झलकभर देख लेने से पहचान जाते हैं... अब तक उत्तर भारत के घर-घर में पहचाने जाने वाले रजनीकांत और कमल हासन के अलावा चिरंजीवी, नागार्जुन, रामचरण तेजा या प्रकाश राज जैसे कुछ ही दक्षिण भारतीय सितारे हैं, जिन्हें हिन्दी दर्शकों ने भी पहचाना और सराहा, लेकिन 'बाहुबली' सीरीज़ में शीर्षक भूमिका निभाने वाले प्रभास अब ऐसा सितारा बन गए हैं, जिन्हें हिन्दी फिल्में ही देखने वाला बच्चा-बच्चा पहचानने लगा है...

इस फिल्म ने सिर्फ प्रभास को ही नहीं, अनुष्का शेट्टी (यानी देवसेना), रम्या कृष्णन (यानी शिवागामी), राणा डग्गूबती (यानी भल्लालदेव), सत्यराज (यानी कटप्पा), तमन्ना भाटिया (यानी अवंतिका) और नासिर (यानी बिज्जलदेव) को भी घर-घर में पहचान दिला दी है... गौरतलब है कि इनमें से रम्या, राणा, तमन्ना और नासिर इससे पहले भी हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन मशहूरी उन्हें 'बाहुबली' से ही मिली है...

और हां, मीडिया के लिहाज़ से देखें, तो 28 अप्रैल, यानी 'बाहुबली 2' की रिलीज़ के बाद से इस फिल्म जुड़ी ख़बरें भी बाकी सभी फिल्मों और फिल्मी सितारों से जुड़ी ख़बरों से कहीं ज़्यादा पढ़ी-देखी गई हैं... सो, यूट्यूब पर ऐसे वीडियो भी अपलोड होने ही थे, जिनमें इन सितारों के परिवारजनों से दर्शकों को मिलवाया जाए...

ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे Onlytop10 ने यूट्यूब पर अपलोड किया है, और इसमें 'बाहुबली' के शीर्ष सितारों के परिवारों की कुछ अनदेखी तस्वीरें जमा की गई हैं... वीडियो में कटप्पा, यानी सत्यराज की पत्नी महेश्वरी, बेटी दिव्या तथा बेटे शिविराज की तस्वीरें मौजूद हैं... शिवगामी, यानी रम्या कृष्णन के फिल्म निर्देशक पति कृष्णा वमसी तथा पुत्र रित्विक से मिलवाया गया है... देवसेना, यानी अनुष्का शेट्टी के माता-पिता प्रफुल्ला तथा विट्ठल शेट्टी के साथ-साथ भाइयों साई रमेश शेट्टीव गुणरंजन शेट्टी की तस्वीरें भी मौजूद हैं...

लगभग 20 दिन पहले यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में अवंतिका, यानी तमन्ना भाटिया के माता-पिता रजनी तथा संतोष भाटिया के अलावा भाई आनंद भाटिया से भी परिचित करवाया गया है... भल्लालदेव, यानी राणा डग्गूबती के फिल्मी परिवार में उनके पिता डग्गूबती सुरेश बाबू, मां लक्ष्मी तथा भाई-बहन अभिराम व मालविका के अलावा एक ग्रुप फोटो भी है, जिसमें राणा के चाचा सुपरस्टार वेंकटेश भी दिखाई दे रहे हैं...

वीडियो में अमरेंद्र बाहुबली तथा महेंद्र बाहुबली की शीर्ष भूमिका निभाने वाले प्रभास के पिता उप्पलपति सूर्यनारायण राजू, मां शिवकुमारी के साथ-साथ भाई प्रमोद उप्पलपति तथा बहन प्रगति की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, और अंत में 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली की पत्नी रमा राजामौली तथा पुत्र-पुत्री कार्तिकेय व मयूखा से भी मिलवाया गया है...

आइए, अब देखते हैं 'बाहुबली' के सितारों के असली परिवारों से मिलवाता यह वीडियो...



अन्य 'ज़रा हटके' ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bahubali The Conclusion, Bahubali The Beginning, Bahubali Stars, Bahubali Real Life Family, YouTube Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com