हॉलीवुड की फेमस फिल्म स्पाइडर-मैन (Spider-Man) हाल ही में रिलीज हुई है. ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है. यही वजह है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इस फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. इसलिए सिनेमा हॉल में भी स्पाइडर-मैन नो वे होम मूवी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है. लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देख ये मालूम हो रहा है कि वो भी स्पाइडर-मैन को काफी पसंद करते हैं.
विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है. उसमें देखा जा सकता है कि किसी थिएटर के पास एक शख्स स्पाइडर-मैन कॉस्ट्यूम (Spider-Man Costume) पहने खड़ा है. वहां करीब से ही बहुत सारे लोग गुजर रहे हैं. इसी बीच एक छोटा बच्चा भी स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहने वहां से गुजरता है. बस फिर क्या था छोटू स्पाइडर मैन की नजर बड़े स्पाइडर-मैन पर पड़ती है. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को देख ऐसी हरकत करने लगते हैं कि वहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जुट जाती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखिए वीडियो-
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों स्पाइडर-मैन एक-दूजे को बड़ी गौर से देखते हैं. फिर दोनों ही एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर अपने तेवर दिखाने लगते हैं. ये नजारा बिल्कुल ऐसा लग रह था कि जैसे कि सच में स्पाइडर-मैन मूवी का सीन हो. बस फिर क्या था इस खूबसूरत नजारे को लोग अपने कैमरे में शूट करने लगे. इसके बाद से ही ये वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर हर जगह छाया हुआ है. इसी वीडियो को देख विक्की कौशल से भी नहीं रहा गया.

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को ये वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने इससे जुड़ी एक स्टोरी करते हुए लिखा Awesome Moment. जैसे ही लोगों ने विक्की कौशल की इस सोशल मीडिया पोस्ट को देखा तो उन्होंने इस पर मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने उनकी स्टोरी देखने के बाद लिखा कि स्पाइडर-मैन का जादू हर शख्स के सिर चढ़कर बोलता है. इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस वीडियो को जमकर शेयर किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं