दुनियाभर में भला कौन शख्स ऐसा होगा, जिसे महंगी गाड़ियां पसंद न हो. खासकर बात जब पोर्शे (Porsche) जैसी लग्जरी कार की जाए तो फिर बात ही अलग है. पोर्शे ऐसी कार है, जिसमें बैठना आदमी का सपना होता है. लेकिन हाल ही में चीन (China) से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां दरअसल पोर्शे कार में पेट्रोल पंप पर तेल भरा जा रहा था. लेकिन तभी एक अनजान शख्स पीछे से आया और उसने जाकर कार को आग के हवाले कर दिया.
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना साउथ चीन के पेट्रोल स्टेशन (Petrol Station) की बताई जा रही है. पोर्शे कार को इतनी जल्दी आग लग गई कि आसपास खड़े लोग को कुछ करने तक का मौका नहीं मिल सका. अब सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स पहले कार के पास छिपकर खड़ा था. फिर थोड़ी देर बाद वो अचानक से आगे आया और उसने फ्यूल गन को कार से बाहर निकालकर कार में आग लगा दी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखिए वीडियो-
Terrifying moment man sets #Porsche on #fire as woman sits inside it at #petrol station in #China
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) December 18, 2021
The man who started the fire was detained by police and the incident is being investigated.#Chinese #Viral pic.twitter.com/tj14x44K9L
पेट्रोल (Petrol) में आग लगते ही कार आग के गोले में तब्दील हो गई. वहीं जिस शख्स ने इतनी महंगी कार को आग लगाई थी, वो तुरंत वहां से भाग गया. जबकि पास खड़े एक शख्स ने तुरंत कार का दूसरा दरवाजा खोला और कार के अंदर से एक महिला निकली. जिस वक्त कार में शख्स ने आग लगाई उस वक्त एक महिला कार के अंदर मौजूद थी. खैर गनीमत ये रही कि महिला एकदम से बाहर भागी और सुरक्षित बच गई.
कार को आग पकड़ते देख आसपास मौजूद कर्मचारियों ने फौरन उस पर काबू पाने की कोशिश की. पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर काम करने वाले कई कर्मचारी मदद के लिए आगे आए और उन्होंने मिलकर आग पर काबू पा लिया. पुलिस वालों बाद में उस शख्स को पकड़ लिया जिसने ये आग लगाई थी. लेकिन अब ये खबर दुनियाभर में बड़ी तेजी से सुर्खियां बटोर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं