वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री ने खाने की सर्विस को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि रोटी और कचौरी जैसे खाद्य पदार्थ सील बंद प्लास्टिक पैकेट में ही माइक्रोवेव करके परोसे जा रहे थे, जो स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक हो सकता है.
प्लास्टिक पैकेट में गर्म खाना, यात्री ने जताई चिंता
इलाहाबाद से दिल्ली की यात्रा के दौरान महिला ने देखा कि फुल्के और कचौरी गर्म हालत में प्लास्टिक पैकेट में ही दिए जा रहे हैं. शक होने पर उन्होंने ट्रेन स्टाफ से पूछा, कि क्या इन्हें माइक्रोवेव में इसी पैकेट के साथ गर्म किया गया है. जब स्टाफ ने इसकी पुष्टि की, तो महिला ने पैकेट पर लिखे निर्देशों की ओर ध्यान दिलाया, जिसमें केवल 'ठंडी और सूखी जगह पर रखें' लिखा था. पैकेजिंग पर कहीं भी यह उल्लेख नहीं था कि यह माइक्रोवेव के लिए सुरक्षित है. महिला ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट किया और इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा बताया.
देखें Video:
Public Health Issue Alert 🚨
— Avani Bansal (@bansalavani) February 18, 2026
Travelling on Vande Bharat today (Allahabad → Delhi) and yesterday was travelling on Rajdhani (Delhi → Allahabad), I was served rotis/kachoris heated directly inside sealed plastic packaging. While at Rajdhani, I was hungry and so ate the hot… pic.twitter.com/gIxM4U1d5N
IRCTC ने मांगी यात्रा की जानकारी
मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद IRCTC के आधिकारिक अकाउंट ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने महिला से उनका PNR और मोबाइल नंबर साझा करने को कहा, ताकि शिकायत पर कार्रवाई की जा सके. महिला ने अपने पोस्ट में रेलवे अधिकारियों से यह भी पूछा कि क्या इस तरह की पैकेजिंग को गर्म करने की अनुमति दी गई है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की.
Ma'am, Please share your PNR and mobile number to proceed with addressing your concerns.Your response will help us assist you promptly.
— IRCTC (@IRCTCofficial) February 19, 2026
https://t.co/jQ5E3ENhNu
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई चिंता
इस मुद्दे पर कई यूजर्स ने महिला का समर्थन किया और खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. कुछ लोगों ने रेलवे को स्टाफ को बेहतर प्रशिक्षण देने की सलाह दी, जबकि अन्य ने यात्रियों को सावधानी बरतने की बात कही.
क्या प्लास्टिक में खाना गर्म करना सुरक्षित है?
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर प्लास्टिक माइक्रोवेव-सेफ नहीं है तो उसे गर्म करने पर हानिकारक रसायन भोजन में मिल सकते हैं. शोधों में बताया गया है कि प्लास्टिक में मौजूद कुछ रसायन, जैसे फ्थैलेट्स, शरीर के हार्मोन और मेटाबॉलिज्म पर असर डाल सकते हैं. गर्मी के संपर्क में आने पर इन रसायनों के भोजन में मिलने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए केवल प्रमाणित और हीट-सेफ पैकेजिंग का उपयोग करना जरूरी होता है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: जली हुई शर्ट 1 लाख रुपये में! लग्जरी ब्रांड की इस ड्रेस पर भड़के लोग, बोले- फैशन के नाम पर कुछ भी?
AC कोच की सीट पर एक्स्ट्रा लेयर क्यों होती है? इसका असली काम जानकर रह जाएंगे हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं