विज्ञापन

भारतीय ट्रेन में सफर के दौरान विदेशी यात्री ने देख ली ऐसी चीज! जो कभी सोचा नहीं था, वायरल हुआ रिएक्शन

भारतीय ट्रेन में मिले स्वादिष्ट वेज थाली को देखकर विदेशी यात्री हैरान रह गया. चावल, दाल, पनीर और रसमलाई वाली पूरी मील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भारतीय ट्रेन में सफर के दौरान विदेशी यात्री ने देख ली ऐसी चीज! जो कभी सोचा नहीं था, वायरल हुआ रिएक्शन
भारतीय रेलवे का खाना देखकर विदेशी रह गया दंग

भारतीय रेलवे को लेकर अक्सर तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं, लेकिन एक विदेशी यात्री का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. ट्रेन में परोसे गए खाने को देखकर वह इतना प्रभावित हुआ कि उसने खुद इसका रिव्यू कर डाला. दुनिया घूमने वाले कंटेंट क्रिएटर फ्रैन (Fran) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारत में ट्रेन यात्रा के दौरान मिले खाने को दिखाते नजर आए. वीडियो की शुरुआत में ही उन्होंने कहा, मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि भारतीय ट्रेन में इस तरह पूरा खाना सर्व किया जाएगा. चलिए देखते हैं हमें क्या मिला है.

इसके बाद उन्होंने खाने के पैकेट को खोलकर दिखाया. थाली में चावल, दाल, मटर पनीर, रोटी, अचार, दही और मिठाई में रसमलाई शामिल थी. इसके साथ ही यात्रियों को हॉट टॉवल भी दिया गया था, जिसने उन्हें और भी ज्यादा प्रभावित किया.

देखें Video:

खराब इमेज के बावजूद खाना था शानदार

फ्रैन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- कि भारतीय ट्रेन के खाने की छवि अक्सर खराब बताई जाती है, लेकिन उनका अनुभव बिल्कुल अलग रहा. उनके अनुसार खाना अच्छी मात्रा में था, ताजा था और स्वाद भी बेहतरीन था. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कई भारतीय यूजर्स ने उन्हें बताया, कि उन्होंने जिस डिश को चिकन समझा, वह दरअसल पनीर था और यह एक सामान्य वेज थाली होती है जो कई ट्रेनों में परोसी जाती है.

लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं

वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार और गर्व भरे कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, यह भारत है, यहां कोई भूखा नहीं सोता. दूसरे ने कहा, भारतीय ट्रेन यात्रा की असली पहचान ही अच्छा खाना है. वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें भारत के अलग-अलग शहर घूमने का न्योता भी दे दिया. इस वीडियो ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय रेलवे का खाना यात्रियों के लिए केवल सुविधा नहीं, बल्कि अनुभव का एक अहम हिस्सा है. विदेशी यात्री की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर भारत की मेहमाननवाजी और खाने की संस्कृति की सराहना के रूप में देखी जा रही है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: क्या मौत के बाद भी हिल सकता है शरीर? इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह जान रह जाएंगे हैरान

करोड़ों कमाने वाले NRI क्यों भारत नहीं लौटना चाहते ? कनाडा के इस शख्स ने बताई ये बड़ी वजह

8 साल में 2.6 लाख रुपये से 85 लाख रु पहुंची सैलरी! 5 बार बदली जॉब, वायरल हो रही करियर ग्रोथ की कहानी

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Train, Indian Railways, IRCTC Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com