सोचिए किसी प्लेन में सिर्फ एक ही पायलट हो और उसे भी बीच फ्लाइट में कुछ तकलीफ हो जाए तो, प्लेन का क्या होगा. बीच उड़ान में ही पायलट का ये हाल देखकर पैसेंजर्स घबरा जाएंगे और हर बीतता पल जैसे मौत का बुलावा लगने लगेगा. वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका की एक फ्लाइट में, लेकिन यहां एक पैसेंजर की सूझबूझ ने न सिर्फ बाकी यात्रियों की जान बचाई, बल्कि बीमार पायलट को भी समय पर मेडिकल सहायता मिल सकी.
पैसेंजर बना पायलट
ये घटना अमेरिका के मैसाचुसेट्स में नजर आई, जहां पैसेंजर ने एक छोटे प्लेन की क्रैश लैडिंग करवाई. इस प्लेन के पायलट की उम्र 79 साल की थी. मैसाचुसेट्स पुलिस के मुताबिक, ये घटना मैसाचुसेट्स के Martha's Vineyard Airport की है. उड़ान के बाद मंजिल तक पहुंचने से पहले ही पायलट के सामने मेडिकल इमरजेंसी आ गई और वो प्लेन उड़ाने में असमर्थ हो गया. ये हाल देखते ही एक पैसेंजर ने प्लेन उड़ाने का जिम्मा संभाला और जैसे-तैसे प्लेन की क्रैश लैडिंग करवाई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, क्रैश लैंडिंग की वजह से प्लेन का बायां विंग टूट गया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पैसेंजर्स का हाल
इस क्रैश लैडिंग के बाद प्लेन उड़ाने वाले शख्स और पायलट को अस्पताल में भर्ती किया कराया गया. पायलट की हालत काफी खराब बताई जा रही है. इन दो लोगों के अलावा प्लेन में एक महिला पैसेंजर भी सवार थी, जिसे ज्यादा चोट नहीं आई थी. लोकल हॉस्पिटल में दिखाने के बाद उसे घर भेज दिया गया है. पायलट और पैसेंजर दोनों ही अमेरिका के Connecticut के निवासी बताए जा रहे हैं. इस हादसे के बाद अब नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेड्रल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन दोनों इसकी जांच में जुट गए हैं.
ये भी देखें-मनीषा कोइराला, उर्वशी रौतेला और पलक तिवारी एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं