Pete Hegseth Nose Wipe Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने उनके पुराने विवादों को फिर से ताजा कर दिया हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में वे साउथ कैरोलिना के जॉइंट बेस चार्ल्स्टन में सैनिकों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं. पोडियम पर खड़े होकर भाषण देते वक्त उन्होंने अपनी नाक पोंछी और तुरंत उसी हाथ को अपने बालों में फेर लिया. कैमरे में कैद हुआ ये नजारा अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से फैल गया है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. इसके साथ ही उनके हाथ न धोने और जर्म्स से जुड़े पुराने अटपटे बयानों को निकालकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
Pete Hegseth wipes his nose, then runs his hand through his hair pic.twitter.com/CXml9BpeER
— Aaron Rupar (@atrupar) August 10, 2026
10 साल से हाथ न धोने वाला बयान फिर चर्चा में (Pete Hegseth hand washing statement)
इंटरनेट पर उनके इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स को साल 2019 का वो मामला याद आ गया, जब उन्होंने फॉक्स एंड फ्रेंड्स शो पर कहा था कि, उन्होंने सालों से हाथ नहीं धोए हैं. उनका मानना था कि, 'जब कीटाणु आंखों से दिखते ही नहीं हैं तो वे असली नहीं हो सकते.' बयान देने के बाद बढ़ते विवाद के चलते उन्होंने सफाई दी थी कि, 'वो बात मजाक में कही गई थी, लेकिन ताजा वीडियो देखकर लोग पुराने ताने मार रहे हैं.'
🔥 LMAO! SecWar Pete Hegseth drops this hilarious line: "By the way, I'm a Norwegian from Minnesota, so I sweat like a son of a b*tch!"
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) August 10, 2026
"This is South Carolina in August!" 🤣
We LOVE our Secretary of WAR 🇺🇸 pic.twitter.com/vtNfqLUnf6
गर्मी से बेहाल मंत्री जी की अजीब हरकत (Pete Hegseth viral video)
भाषण के दौरान अपनी हालत पर चुटकी लेते हुए हेगसेथ ने हंसते हुए कहा कि, 'वो मिनेसोटा से ताल्लुक रखते हैं और उनका नार्वेजियन खून इतनी सख्त गर्मी का आदी नहीं है.' इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार मीम्स बनाते हुए लिखा कि, 'वाइकिंग्स का डीएनए अमेरिका के दक्षिणी राज्यों की गर्मी के आगे तुरंत सरेंडर कर गया.'
ये भी पढ़ें:-फ्री खाना, गेम रूम और कुकिंग क्लासेस...वायरल वीडियो में देखें Google के इस लग्जरी ऑफिस की अतरंगी दुनिया
ये भी पढ़ें:-नो वीकेंड कॉल्स, नो संडे वर्क: जब फाउंडर ने कर्मचारियों की नींद के लिए छोड़ दिए बड़े क्लाइंट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं