विज्ञापन

शरद पवार की NCP इन चार लोगों के लिए चाहती है भारत रत्न, PM मोदी से की मुलाकात

बताया जा रहा है कि सांसदों ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, संत तुकाराम महाराज और अण्णा भाऊ साठे के लिए भारत रत्न की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखी.

शरद पवार की NCP इन चार लोगों के लिए चाहती है भारत रत्न, PM मोदी से की मुलाकात
पीएम मोदी और शरद पवार (फाइल)
IANS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को शरद पवार गुट की एनसीपी के आठ सांसदों ने मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वैसे तो महाराष्ट्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई, लेकिन इसके साथ-साथ महाराष्ट्र की चार बड़ी हस्तियों के लिए भारत रत्न की मांग भी की गई.

'इन चार शख्सियत को मिले भारत रत्न'

बताया जा रहा है कि सांसदों ने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, संत तुकाराम महाराज और अण्णा भाऊ साठे के लिए भारत रत्न की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखी. ये चारों ही महाराष्ट्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक इतिहास के बड़े नाम हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि ज्योतिबा राव फुले और सावित्रीबाई फुले सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई और महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कदम उठाने के लिए जानी जाती हैं. वहीं, संत तुकाराम महाराज महाराष्ट्र की संत परंपरा से जुड़ी बड़ी शख्सियत हैं. उनके विचारों का महाराष्ट्र के सामाजिक और आध्यात्मिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है. अण्णा भाऊ साठे का भी महाराष्ट्र के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

महाराष्ट्र से जुड़े कौन से मुद्दे उठाए?

भारत रत्न की मांग के अलावा स्थानीय मुद्दों को भी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाया. इस समय राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. इसके अलावा मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखे की स्थिति है. बैठक में इन मुद्दों पर भी चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर केस में SDM समेत 11 अधिकारी हाजिर हों!

कांग्रेस सांसद पीएम से मिले

वहीं, सोमवार को शरद पवार गुट के नेताओं के अलावा कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. कांग्रेस नेताओं की तरफ से महिला आरक्षण कानून और परिसीमन के मुद्दे को उठाया गया.

राम शिंदे की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Ratna, Sharad Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com