यह ख़बर 12 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दलित का बाइक चलाना नागवार गुजरा, नाक काट डाली

खास बातें

  • मध्य प्रदेश में 31 वर्षीय प्रकाश जाटव नाम के दलित की नाक इसलिए काट दी गई क्योंकि वह बाइक चला रहा था। ऊंची जाति के जिन लोगों ने उसकी नाक काटी उनका कहना था कि प्रकाश उनके सामने बाइक नहीं चला सकता है।
भोपाल:

मध्य प्रदेश में 31 वर्षीय प्रकाश जाटव नाम के दलित की नाक इसलिए काट दी गई क्योंकि वह बाइक चला रहा था। ऊंची जाति के जिन लोगों ने उसकी नाक काटी उनका कहना था कि प्रकाश उनके सामने बाइक नहीं चला सकता है।

बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने में 12 लोग शामिल थे। इन लोगों ने पहले प्रकाश की जमकर पिटाई की और उसके बाद एक चाकू निकाला और उसकी नाक काट दी। जानकारी के मुताबिक इस हरकत को अंजाम देने वाले लोग कुशवाहा समाज से हैं और उन्हें प्रकाश की तरक्की से काफी जलन थी। इसके चलते उन लोगों में प्रकाश में कई बार नोंक-झोंक भी हो चुकी थी। नाक काटने के बाद सभी उसे खून में लथ-पथ छोड़कर भाग गए।

आस-पास से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना प्रकाश के घरवालों को दी जिसके बाद वह उसे तुरंत लेकर अस्पताल पहुंचे हैं जहां प्रकाश की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस में मामले में आरोपी 12 लोगों ने से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। फरार नौ अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

अन्य खबरें