वैसे तो नौकरी में लोगों का प्रमोशन होता है लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक पुलिस अधिकारी का डिमोशन किया गया है और वो डिप्टी एसपी से सीधे कांस्टेबल बन गए हैं. दरअसल, उन्नाव के तत्कालीन सीओ कृपा शंकर कनौजिया को उनकी हरकतों की वजह से और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में डिमोशन करके अधिकारी से सिपाही बना दिया गया है.
खबरों के मुताबिक, कृपा शंकर कनौजिया ने 6 जुलाई 2021 को उन्नाव के एसपी से पारिवारिक वजहों से छुट्टी मांगी थी. इसके बाद वो जुलाई 2021 से ही लापता हो गए थे और बाद में पता चला कि छुट्टी मिलने के बाद वो घर जाने की बजाय कहीं और चले गए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
CO कृपा शंकर कनौजिया को एक महिला सिपाही के साथ होटल के कमरे में पकड़ा गया था. उस दौरान उन्होंने कानपुर के एक होटल में चेक-इन किया था और उनके साथ महिला सिपाही भी थी. इस दौरान सीओ ने अपने पर्सनल और सरकारी दोनों मोबाइल नंबर बंद कर लिए थे.
सीओ कृपा शंकर का नंबर बंद आने की वजह से जब उनकी परेशान पत्नी ने पता लगाने की कोशिश की तो पता चला कि उनके पति छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे लेकिन पहुंचे नहीं. इस पर पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन करके मदद मांगी.
किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्नाव के एसपी ने सीओ कृपा शंकर का पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम को काम पर लगाया. इस दौरान पता चला कि सीओ कृपा शंकर कनौजिया का मोबाइल नेटवर्क कानपुर के एक होटल में आकर बंद हुआ था. उन्नाव पुलिस कानपुर के उस होटल पहुंची, जहां सीओ की लोकेशन पता चली थी.
पुलिसकर्मियों ने जांच की तो कानपुर के होटल में सीओ और महिला सिपाही एक साथ मिले. बताया जा रहा है कि सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ से जुड़े वीडियो अपने साथ ले गई थी. होटल में एंट्री करते समय सीओ और महिला सिपाही सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे.
मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार (शासन) ने पूरे मामले पर समीक्षा के बाद कृपा शंकर कनौजिया को फिर से सिपाही बनाने की सिफारिश की जिसके बाद एडीजी प्रशासन ने CO को सिपाही बनाने का आदेश जारी कर दिया. उन्नाव में बीघापुर के सीओ रहे कृपाशंकर कनौजिया को अब सिपाही बना दिया गया है और उनकी नई तैनाती 26वीं पीएसी वाहिनी गोरखपुर में की गई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं