विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2019

ढाबे वाले ने बनाया खाने का 180 रुपये बिल, मांगा हिसाब तो मालिक ने किया ऐसा हाल

यूपी के भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज में महज 180 रुपये के लिए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सहसेपुर गांव निवासी विशाल दुबे अपने ड्राइवर सूरज के साथ खाना खाने गए थे जहां 180 रुपये के बिल को लेकर ढाबा मालिक से विवाद हो गया.

ढाबे वाले ने बनाया खाने का 180 रुपये बिल, मांगा हिसाब तो मालिक ने किया ऐसा हाल
उप्र के भदोही में 180 रुपये के लिए युवक की पीटकर कर हत्या.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज में महज 180 रुपये के लिए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के वाराणसी रोड पर हाइवे के किनारे सरदार ढाबा पर सहसेपुर गांव निवासी विशाल दुबे अपने ड्राइवर सूरज के साथ खाना खाने गए थे जहां 180 रुपये के बिल को लेकर ढाबा मालिक से विवाद हो गया.

पाकिस्तानियों ने फैलाई कश्मीर पर Fake न्यूज तो ट्विटर ने उठाया ये कदम

उन्होंने बताया कि ढाबा मालिक ने उन्हें 180 रुपये का बिल दिया, लेकिन विशाल दुबे को लगा कि बिल में ज्यादा रुपये जोड़े गए हैं. उन्होंने ढाबा मालिक से 180 रुपये का हिसाब मांगा जिसे ढाबा मालिक ने देने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया.

इस रेस्टरां में जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिल रही है 370 रुपये की छूट, मिलती है 'मोदी जी 56 इंच थाली'

ढाबा मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। इसमें विशाल तो किसी तरह से बच निकला, लेकिन उसके ड्राइवर सूरज सिंह को जमकर पीटा गया, जिससे उसके सिर पर चोट आ गई. उसे इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

प्रोपर्टी हड़पने के लिए रिश्तेदार ने केक में मिलाया जहर, बर्थडे केक काटने के बाद हुआ ऐसा

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "सूरज सिंह के भाई ने ढाबा मालिक और उनके साथियों पर 302 का मुकदमा पंजीकृत करवाया है. ढाबा मालिक को हिरासत में ले लिया है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. इस घटना में जो भी दोषी हैं, सभी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Bhadohi, Man Beaten To Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com