विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

उत्तर प्रदेश में चिकित्सा अधीक्षक को ही हुआ डेंगू, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षक डेंगू की चपेट में आ गए हैं और उन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उत्तर प्रदेश में चिकित्सा अधीक्षक को ही हुआ डेंगू, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
चिकित्सा अधीक्षक को डेंगू, अस्पताल में भर्ती.

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षक डेंगू की चपेट में आ गए हैं और उन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सन्तोष कुमार ने बुधवार को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद अनवर (45) को बुखार से पीड़ित हैं और उन्हें दो दिन पूर्व जिला अस्पताल लाया गया है.

'IPL की मिस्ट्री गर्ल' ने हैट्रिक लेने वाले दीपक चाहर के लिए लिखी ऐसी बात, बोलीं- 'मुझे गर्व है कि तुम...'

यहां उनकी जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि डॉ. अनवर के अलावा गिरवां क्षेत्र के मकरी गांव की शांति देवी (60), जमनीपुरवा गांव के भोला (27) और कमासिन क्षेत्र के खरौली गांव के नीरज सिंह (22) की जांच में भी डेंगू के लक्षण पाए गए हैं.

महात्मा गांधी की पत्नी ने इस गांव में आकर दिया था ऐसा नारा, 97 साल से स्थिर है जनसंख्या

इन लोगों का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीएमओ ने बताया कि मच्छरजनित बीमारी पर काबू पाने के लिए जिले का मलेरिया विभाग दवा का लगातार छिड़काव कर रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Banda, Medical Superintendent
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com