विज्ञापन

सीढ़ियां, चट्टानें और नदियां...इस 'रोबोटिक डॉग' के सामने सब हैं फेल! हर चुनौती को मिनटों बनाएगा आसान

चीन की रोबोटिक्स कंपनी यूनीट्री ने एक बेहद मॉडर्न चार पैरों वाला AI रोबोट 'सुपर एथलीट AS2-W' लॉन्च किया है. ये रोबोट बराबर, चपटी जमीन पर पहियों से दौड़ता है और मुश्किल रास्तों पर अपने पैरों से चलता है.

सीढ़ियां, चट्टानें और नदियां...इस 'रोबोटिक डॉग' के सामने सब हैं फेल! हर चुनौती को मिनटों बनाएगा आसान
यूनीट्री के नए AI रोबोट ने दुनिया को चौंकाया, जानें क्यों है खास
@VaibhavSisinty

AI Quadruped Robot: टेक्नोलॉजी की दुनिया इतनी तेजी से बदल रही है कि, कल तक जो चीजें केवल साइंस फिक्शन फिल्मों में दिखती थी, वही आज सामने सच होकर खड़ी हैं. क्या आपने कभी ये सोचा है कि कोई रोबोट ऐसा भी हो सकता है, जो खुद तय करता हो कि कब उसे सड़क पर गाड़ियों की तरह दौड़ना है और कब पहाड़ों पर माउंटेनियर (Mountaineer) की तरह चढ़ना हो. आपको ये सुनने में किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा लगेगा, लेकिन चीन की रोबोटिक्स कंपनी यूनीट्री ने कुछ ऐसा ही कारनामा करके दिखाया है. उनका नया रोबोटिक डॉग हर तरह की चुनौतियों को मात देने के लिए तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें:-इस नौकरी से हो जाएंगे मालामाल! लेकिन काम सुन कांप उठेगा कलेजा

पहिए और पैर एक साथ, खुद लेता है फैसले (Wheeled leg robot China)

पहली नजर में देखने पर आपको ये रोबोट किसी आम रोबोटिक डॉग जैसा ही लगेगा, लेकिन इसके मजबूर पैरों के निचले हिस्से में पहिए लगाए गए हैं, जो इसे गजब की ताकत देते हैं. जब रास्ता प्लेन होता है, तो ये पहियों के दम पर तेजी से भागता है और जैसे ही रास्ते में सीढ़ियां या चट्टानें जैसी मुश्किलें आती हैं, ये अपने पैरों का यूज करने लगता है. उसकी सबसे खास बात ये है कि इसे ऐसा करने के लिए किसी इंसान के रिमोट कंट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि इसमें लगा एडवांस एम्बॉडीड AI रियल टाइम में खुद फैसले लेता है. 

इसे कहते हैं ताकत और रफ्तार का बेजोड़ मेल (AI robotics future)

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये छोटा रोबोट अपने आप में ताकत और मजबूती का पावरहाउस है. लगभग 25 किलोग्राम वजन वाले ये रोबोट अपने साथ 16 किलो तक का भारी सामान आसानी से ले जा सकता है. इसमें 12 हाई-पावर डेंसिटी मोटर्स और 8-कोर का पावरफुल प्रोसेसर लगा है, जो इसे 6 मीटर प्रति सेकंड से ज्यादा की रफ्तार से भागने में मदद करता है. सबसे खास बात ये है कि, एक बार फुल चार्ज होने पर ये 30 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकता है. इसके अलावा LiDAR, एचडी कैमरे और 25 सेंटीमीटर ऊंची सीढ़ियां चढ़ने की ताकत इसे बेहद खास बनाती है. बता दें कि, ये -20°C से 55°C तक के तापमान में काम करता है.

ये भी पढ़ें:-मौत के 10 घंटे बाद भी जिंदा रहती हैं आंखें! वैज्ञानिकों के इस दावे ने मेडिकल साइंस में मचाई हलचल

कहां होगा इसका इस्तेमाल? (Unitree AS2 W robot dog)

इसे बनाने वाली कंपनी का कहना है कि, उन्होंने इसे इंसानी कामों जैसे कि खदानों की जांच, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन और जंगलों में रिसर्च के लिए बनाया है. इसके अलावा मुश्किल और प्राकृतिक आपदा वाले इलाकों में जहां इंसानों का जाना खतरे से खाली नहीं होता, वहां ये रोबोट किसी लाइफ-सेवर की तरह काम आ सकता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI Robot, Quadruped Robot, Robot Dog, AI Robot Dog, China Robot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com