विज्ञापन

इस नौकरी से हो जाएंगे मालामाल! लेकिन काम सुन कांप उठेगा कलेजा

दुनिया में कई अजीबोगरीब प्रोफेशन हैं, लेकिन जापान में एक ऐसा अनोखा प्रोफेशन सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. यहां लोगों को कथित भूतिया घरों में रात गुजारने के पैसे मिलते हैं. पढ़ें आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं वहां के लोग.

इस नौकरी से हो जाएंगे मालामाल! लेकिन काम सुन कांप उठेगा कलेजा
कथित 'भूतिया' घरों में रात गुजारने के मिलते हैं बाकायदा 52 हजार रुपये, जापान का यह अनोखा प्रोफेशन उड़ा देगा होश

Earn Money Staying In Haunted House: सोचिए क्या हो अगर कोई आपको किसी ऐसे घर में रात गुजारने को कहे, जहां पहले किसी की हत्या या मौत हुई हो या फिर उस घर के भूतिया होने की अफवाह हो. तो शायद आप भी ऐसा करने से पहले कई बार सोचेंगे, लेकिन जापान में ऐसे कथित 'भूतिया' घर कमाई का जरिया बन गए हैं. जापान में इन दिनों यह अजीबोगरीब ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है जहां लोग पैसे कमाने के लिए कथित 'भूतिया' घरों का रुख कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-क्या फर्क है भारत और नॉर्वे के बच्चों की परवरिश में? वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर छेड़ी बहस

डरावने घरों में रात बिताने का अनोखा काम (Job To Stay In Haunted Houses In Japan)

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जापान में कथित 'भूतिया घरों' में रात गुजराना एक पेशा बनता जा रहा है, जिससे लोग मालामाल हो रहे हैं. दरअसल, यहां ऐसी प्रॉपर्टी में एक रात अकेले गुजारने के बदले 88000 येन यानी कि करीब 52 हजार रुपये दिए जाते हैं. ऐसा इसलिए ताकि अंधविश्वास को खत्म कर प्रॉपर्टी दोबारा बेची जा सके. इसके लिए रातभर कैमरों और गैजेट्स से निगरानी की जाती है, ताकि लोगों के मन से 'भूतों' का वहम मिटाया जा सके. ये बताया जा सके कि यहां कोई पैरानॉर्मल एक्टिविटी नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-किराने की दुकान में सामान खरीदते-खरीदते जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं लोग, गुलाबी टोकरी उठाते ही मिल जाता है प्यार!

जापान का भूतिया घर जॉब (What Is Jiko Bukken In Japan Real Estate)

ऐसे घरों को जापान में 'जिक्को बुक्केन' कहा जाता है, जिनका पास्ट काफी डरावना और परेशान करने वाला होता है. ये ऐसी प्रॉपर्टी होती हैं, जिनमें हत्या, आत्यहत्या या फिर अकेले रहने वाले इंसान की मौत हुई हो, यानि 'लोनली डेथ' हुई हो. जहां जापान के रियल एस्टेट मार्केट में कीमतें आसमान छू रही हैं, वहां इस तरह की प्रॉपर्टी सामान्य घरों के मुकाबले 20 से 50 प्रतिशत तक कम कीमत पर बिकती या किराए पर मिल जाती हैं. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अब लोग डर से ज्यादा अपनी जेब और घर की कीमतों को अहमियत देने लगे हैं. शायद यही वजह है कि, जापान में घोस्ट हंटिंग और रियल एस्टेट का ये कॉम्बिनेशन एक प्रोफेशन बन चुका है. जहां ऐसे कथित 'भूतिया' घरों में रात बिताने वाले यूथ को बिना मेहनत के अच्छी खासी रकम मिल रही है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vacant Homes, Real Estate, Ghost Investigation, Haunted House, Jiko Bukken
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com