मोर (Peacock) को नाचते हुए देखने की हर इंसान की ख्वाहिश होती है. मोर के पंखों के रंग और उसकी खूबसूरती की दुनिया कायल है. वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) ने नीले रंग के भारतीय मोर (Indian blue Peacock) का एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है. वीडियो में उड़ते हुए मोर की खूबसूरती किसी के भी दिल को छू सकती है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जमीन पर बैठा मोर अपने पंखों को फैलाकर आसमान की ओर देखकर ऊंची उड़ान उड़ता है और पेड़ पर जाकर बैठ जाता है. उड़ान भरते समय मोर अपने पंखों को चौड़ा करके फैलाता है. मोर की लंबी और इंद्रधनुषी पूंछ देखते ही बनती है.
इसके बाद मोर एक बार फिर अपने रंगीन पंखों को फैलाकर उड़ान भरता है और लोहे की दीवार पर जाकर बैठ जाता है. ये नजारा अपने आप में ही बेमिसाल है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह शानदार वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "प्रकृति अद्भुत है. पक्षी मनुष्य को ऊंची उड़ान भरने और जीवन की वास्तविक क्षमता को सामने लाने के लिए प्रेरित करते हैं."
यहां देखें VIDEO
Nature is amazing!
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 28, 2021
Birds inspire humans to fly high & bring out the true potential of life! pic.twitter.com/leotbxUqJH
वीडियो पर अब तक 11 हजार से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. लोगों को मोर की उड़ान और उसकी खूबसूरती बेहद अद्भुत लग रही है.
एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, "वाह बहुत सुंदर. प्रकृति में सब कुछ परफेक्ट है."
Wow, so beautiful
— Anu Satheesh ???????? (@AnuSatheesh5) June 28, 2021
Everything is perfect in Nature
एक अन्य यूजर ने लिखा, "पूरी दुनिया में भारत की प्रकृति सबसे बेहतरीन है."
The nature of India is the best in the whole world
— Arindam Bhattacharjee (@TheArindamWB) June 28, 2021
वहीं, एक यूजर ने लिखा कि वह पहली बार मोर को उड़ता हुआ देख रहा है.
This is the 1st time ever am seeing them fly
— Dibyendu Kumar Banik (@dkbanik1587) June 28, 2021
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं