Retired Army Brigadier Kashmir Experience: इंटरनेट पर भारतीय सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर दीप भगत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले से जुड़ा है, जहां वह बतौर टूरिस्ट पहुंचे. वीडियो में भगत कहते हैं कि उन्होंने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि वह शोपियां में बिना हथियार और बिना सुरक्षा के लौट पाएंगे.
जब यादें जिंदा हो उठीं (Memories From the Valley)
तीन दशकों तक सेना में सेवा दे चुके भगत ने बताया कि 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में यहां हालात बेहद संगीन थे. उस दौर में आतंकवाद अपने उरूज पर था और हिंसा आम बात थी.
सैनिक से सैलानी तक का सफर (From Soldier to Tourist)
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में भगत ने लिखा कि, 'दो दशक पहले वह कश्मीर में कॉम्बैट गियर और हथियारों के साथ तैनात थे. वहीं दो साल पहले वह बाइक पर एक आम सैलानी की तरह लौटे. न कोई हथियार, न कोई सुरक्षा, बस खुली सड़कें और खुले दिल.' उन्होंने लिखा कि 'शोपियां, जिसका नाम कभी खौफ के साथ लिया जाता था, आज शांति से उनका इस्तकबाल कर रहा है.'
ये भी पढ़ें:- दिन में वकील, शाम को पोल डांस! 52 साल की वकील की दिलचस्प जिंदगी
यूजर्स ने कहा शुक्रिया (Public Reaction on Viral Video)
खबर लिखे जाने तक यह वायरल वीडियो 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन में लोग भगत की बातों से इत्तेफाक रखते नजर आए. कई यूजर्स ने उनकी सेवा के लिए धन्यवाद कहा. एक यूजर ने लिखा कि, 'फरवरी 2024 में उन्होंने भी शोपियां और आसपास की ऑफबीट जगहों की बाइक राइड की थी और इलाका पूरी तरह सुरक्षित लगा.' यह खबर इसलिए खास है क्योंकि यह कश्मीर में बदले हालात और बढ़ते टूरिज्म की एक जमीनी तस्वीर दिखाती है. एक रिटायर्ड फौजी की यह सादा सी बात आज लाखों लोगों के लिए उम्मीद और भरोसे की मिसाल बन गई है.
ये भी पढ़ें:- चीन में सोशल मीडिया पोस्ट ने बदल दी महिला की किस्मत, पढ़े क्या है पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं