Parliament Budget Session LIVE: संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है. हालांकि अब संभावना जताई जा रही है कि बजट सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से आगे बढ़ सकती है. संसद के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी हफ्ते की रणनीति बनाने को लेकर सोमवार सुबह दस बजे विपक्षी दलों की बैठक होगी. सूत्रों की मानें तो विपक्ष की कई पार्टियां लोकसभा में जारी गतिरोध को खत्म करने के पक्ष में हैं, जिससे उनके नेता बजट पर चर्चा में भाग ले सकें. हालांकि कांग्रेस में लोकसभा अध्यक्ष को लेकर काफी नाराजगी है. ट्रेड डील को लेकर आए भारत–अमेरिका के संयुक्त बयान को लेकर भी संसद में हंगामा हो सकता है.
Here are the LIVE Updates of Parliament Budget Session 2026:
लोकसभा अध्यक्ष से नाराज है कांग्रेस, ये हैं चार वजहें
कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष से काफी नाराज है. नाराजगी की चार वजहें हैं-
1. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी को नियमों का हवाला देकर अपना भाषण पूरा नहीं करने दिया गया. राहुल गांधी पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे की अप्रकाशित संस्मरण के एक हिस्से को सदन में बोलना चाहते थे.
2. दूसरी तरफ बीजेपी सांसद निशिकांत ने सदन में नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ किताबों के हवाले से आपत्तिजनक बातें कहीं गई.
3. तीसरी वजह है कि हंगामे के कारण कांग्रेस के साथ सांसद समेत कुल आठ सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिए गए.
4. इसके अलावा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष की उन टिप्पणियों से बेहद नाराज है जिसमें उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई सदस्य पीएम के आसन के पास पहुंच कर कोई भी अप्रत्याशित घटना कर सकते थे. इसलिए उन्होंने पीएम से सदन में ना आने का आग्रह किया.
