विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2023

अंकल ने शरमा-शरमाकर ऐश्वर्या राय के गाने पर किया डांस, दिखाईं ऐसी अदाएं, लोग बोले- इनके अंदर की ऐश्वर्या जाग उठी...

इस मजेदार डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aylogyworld नाम के पेज से 6 मार्च को पोस्ट किया गया है. कैप्शन में लिखा- मैंने भी देख लिया, आप भी देख लें...

अंकल ने शरमा-शरमाकर ऐश्वर्या राय के गाने पर किया डांस, दिखाईं ऐसी अदाएं, लोग बोले- इनके अंदर की ऐश्वर्या जाग उठी...
अंकल ने शरमा-शरमाकर ऐश्वर्या राय के गाने पर किया डांस

सोशल मीडिया पर आजकल लड़के-लड़कियों से ज्यादा चाचा और अंकल के डांस वीडियो (Dance Video) की भरमार है. पता नहीं क्या हो गया है कि इन दिनों पुरुषों को महिलाओं जैसा डांस करने का शौक सा हो गया है. आपको ऐश्वर्या राय बच्चन और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'दिल का रिश्ता' (2003) तो याद ही होगी? फिल्म का नाम न भी याद हो, लेकिन इसका एक पॉप्युलर गाना 'दय्या-दय्या...' तो हर किसी को आज भी याद है, जिस पर ऐश्वर्या ने जबरदस्त डांस किया था. इंस्टाग्राम पर हमें रील स्क्रॉल करते हुए एक वीडियो मिला, जिसमें एक अंकल इसी गाने पर बड़ा जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. जिन्होंने शरमा-शरमाकर ऐसा डांस किया कि उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

इस मजेदार डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aylogyworld नाम के पेज से 6 मार्च को पोस्ट किया गया है. कैप्शन में लिखा- मैंने भी देख लिया, आप भी देख लें.... इस वीडियो को अबतक 2 लाख 66 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. यूजर्स मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा -लड़कियों का रोजगार छीन लिया अंकल ने. दूसरे ने लिखा- Life खुल के जीनी चाहिए उसका ये बहुत अच्छा उदाहरण है. तीसरे ने लिखा, अरे इन अंकल को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए. यह तो लड़कियों को टक्कर दे रहे हैं. चौथे ने लिखा- इनके अंदर की ऐश्वर्या जाग गईं हैं.

देखें Video:

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल किस तरह शरमा-शरमाकर गाने पर डांस कर रहे हैं. वो बिल्कुल लड़कियों की तरह शरमा रहे हैं और अदाएं दिखा रहे हैं. साथ ही अंकल डांस करते हुए बड़े मज़ेदार अंदाज़ में अपनी कमर भी लचका रहे हैं. इस क्लिप को देखकर आपका क्या है? कमेंट में बताइए.

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत की मूर्ति बनाकर दी हनुमान जयंती की बधाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Dance Video, Uncle Dance On Daiya Daiya Daiya Re, Uncle Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com