Dog Lick Infection: ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में रहने वाली 56 वर्षीय भारतीय मूल की महिला मंजीत संघा के साथ जो हुआ, वह किसी खौफनाक ख्वाब से कम नहीं. एक छोटी सी खरोंच पर उनके पालतू कुत्ते के चाटने से उनके शरीर में खतरनाक संक्रमण फैल गया. डॉक्टरों के मुताबिक, यही संक्रमण आगे चलकर सेप्सिस में बदल गया.
ये भी पढ़ें:-मैं इंसान नहीं,पोमेरेनियन हूं..20साल की लड़की ने क्यों लगवा लिए नकली दांत, पूंछ..कुत्ता बनने का ऐसा क्या जुनून
24 घंटे में बदल गई तकदीर (bacterial infection from dogs)
जुलाई की एक शाम मंजीत काम से लौटीं, तो बस हल्की थकान महसूस हुई. मगर अगली सुबह हालात बिगड़ चुके थे. उनके हाथ पैर बर्फ जैसे ठंडे हो गए, होंठ नीले पड़ गए और सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि वह सेप्टिक शॉक और DIC नाम की गंभीर परेशानी से सूझ रही हैं. ICU में इलाज के दौरान उनका दिल 6 बार धड़कना बंद हुआ. डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन संक्रमण रोकने के लिए उनके दोनों हाथ और दोनों पैर काटने पड़े.

क्या है सेप्सिस का खतरा (What Is Sepsis Risk)
सेप्सिस एक जानलेवा ब्लड इंफेक्शन है, जो छोटे से जख्म से भी हो सकता है. खासकर अगर बैक्टीरिया खून में पहुंच जाए, तो हालात बेकाबू हो सकते हैं. इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर UK sepsis case, dog lick infection, Manjeet Sangha story, sepsis symptoms, septic shock treatment जैसे कीवर्ड तेजी से सर्च किए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंजीत पहले फार्मेसी में काम करती थीं. अब वह लोगों को जागरूक कर रही हैं कि, छोटे घाव को भी हल्के में न लें.
ये भी पढ़ें:-क्या बाजार में बिक रहे हैं नकली अंडे? ऑनलाइन मंगाए अंडों पर बवाल...अंदर से निकली पीली-पीली रस्सी जैसी चीज
मदद के लिए आगे आए लोग (Support and Fundraising)
उनके परिवार ने GoFundMe के जरिए करीब 30000 पाउंड जुटाए हैं, जिससे प्रोस्थेटिक हाथ पैर और इलाज में मदद मिलेगी. उनके पति कमलजीत ने उन्हें दुनिया की सबसे मजबूत महिला बताया है. मंजीत की कहानी सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि चेतावनी है. छोटी सी लापरवाही कभी-कभी बड़ी कीमत मांग लेती है. सेप्सिस जैसे संक्रमण को समझना और समय पर इलाज कराना ही जिंदगी बचा सकता है.
ये भी पढ़ें:-ये कैसी घिनौनी TRICK है...होटल की कॉफी मशीन से अंडरगार्मेंट्स धोने का वीडियो वायरल
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं