विज्ञापन

जिम के इस अजीब फरमान को लेकर भड़कीं महिलाएं, एक्सरसाइज करना है तो...

एक जिम ने नया नियम लागू कर महिलाओं में गुस्सा भर दिया है. जिम ने 24 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए शाम 4 से 7 बजे तक का समय प्रतिबंधित कर दिया है, जिससे नाराज होकर सदस्य अब मेंबरशिप छोड़ने की बात कर रहे हैं.

जिम के इस अजीब फरमान को लेकर भड़कीं महिलाएं, एक्सरसाइज करना है तो...
शाम 4 से 7 बजे तक जिम में महिलाओं की नो एंट्री, उम्र सीमा पर बवाल
istock

GYM Policy Change: कल्पना कीजिए कि आप रोज की तरह वर्कआउट के लिए जिम पहुंचें और आपको पता चले कि आपकी उम्र के कारण आपको अंदर जाने से रोक दिया गया है. यूके के एक जिम में बिल्कुल ऐसा ही हुआ है. 36 साल की एक महिला ने मम्सनेट फोरम पर अपनी कहानी साझा की है, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.

उम्र के आधार पर भेदभाव का आरोप (age-based gym rules)

जिम की ओर से जारी ईमेल में बताया गया कि, शाम 4 से 7 बजे का समय अब केवल 12 से 24 साल की लड़कियों के लिए आरक्षित है. प्रबंधन का तर्क है कि वे युवा सदस्यों को एक सुरक्षित और सहज वातावरण देना चाहते हैं. हालांकि, इस फैसले ने बाकी महिला सदस्यों को बुरी तरह नाराज कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

जिम छोड़ने पर मजबूर हुए सदस्य (UK gym controversy)

महिला का कहना है कि उसने यह जिम इसीलिए चुना था, क्योंकि यहां लेडीज आवर्स की सुविधा मिलती थी. अब नए नियमों के चलते उसे अपनी सुविधा के अनुसार समय नहीं मिल पा रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे पूरी तरह से बेतुका बता रहे हैं और कई लोग जिम को बॉयकॉट करने की सलाह दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-VIRAL: बाप-बेटे एक साथ बने दूल्हे, एक ही दिन सजाया सेहरा, अब्बा के तीसरे निकाह ने सबको चौंकाया

ये भी पढ़ें:-यहां जवान होते ही 'मर्द' बन जाती हैं महिलाएं! ना शादी का बंधन ना बच्चों की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा (24 Age Limit GYM)

इंटरनेट पर लोग इस नियम के पीछे के असली कारण को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. कुछ का मानना है कि जिम केवल युवा भीड़ को आकर्षित करना चाहता है, ताकि मार्केटिंग बेहतर हो सके. वहीं कुछ लोग इसे उम्रदराज महिलाओं के प्रति जिम की उदासीनता बता रहे हैं. यह मामला वर्कआउट स्पेस में उम्र और जेंडर के संतुलन को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है. क्या किसी जिम के लिए अपने ही सदस्यों को उम्र के आधार पर बांटना सही है? इस घटना ने साबित कर दिया है कि नियम बनाते समय ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखना कितना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: ये Croissant देखकर उड़ जाएंगे होश, क्रीम में 'बाल' फेंट कर खाने के लिए परोस रही ये बेकरी

ये भी पढ़ें:-VIDEO: अब हाथ में छाता पकड़ने का झंझट खत्म, आपके सिर पर खुद उड़ेगा छाता
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UK Gym Bans Woman Over 24, UK Gym, Gym Controversy, Gym, Gym Policy Change Sparks Discussion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com