विज्ञापन

VIDEO: अब हाथ में छाता पकड़ने का झंझट खत्म, आपके सिर पर खुद उड़ेगा छाता

Flying Umbrella: बारिश में छाता पकड़कर चलना बहुत सिरदर्द का काम है, लेकिन अब एक इंजीनियर जॉन त्से (John Tse) ने इसका गजब तोड़ निकाल लिया है. उन्होंने ऐसा ड्रोन छाता तैयार किया है, जो आपके सिर के ऊपर उड़ते हुए आपको बारिश से बचाएगा. यकीन न हो तो खुद ही देख लीजिए.

VIDEO: अब हाथ में छाता पकड़ने का झंझट खत्म, आपके सिर पर खुद उड़ेगा छाता
क्या आपने देखा हवा में उड़ने वाला ये छाता? जानिए कैसे खुद-ब-खुद करता है आपको फॉलो

Hands Free Umbrella: बारिश में सड़क पर निकलते समय एक हाथ में फोन, दूसरे में बैग और ऊपर से छाता संभालने की जद्दोजहद कौन नहीं जानता. कभी छाता उलट जाता है, तो कभी हाथ में दर्द होने लगता है. अब इस परेशानी का एक स्मार्ट और फ्यूचरिस्टिक हल सामने आ गया है. कनाडा के इंजीनियर जॉन त्से (John Tse invention) ने एक 'फ्लाइंग अम्ब्रेला' (Flying Umbrella) तैयार किया है. यह सामान्य छाता नहीं बल्कि एक हाई-टेक ड्रोन है. इसमें लगे सेंसर्स और कैमरा आपको पहचान लेते हैं और छाता खुद ब खुद आपके सिर के ठीक ऊपर मंडराने लगता है.

कैसे काम करता है यह ड्रोन छाता? (How this drone umbrella works?)

इस अनोखे छाते के अंदर चार प्रोपेलर फिट किए गए हैं, जो इसे हवा में उड़ान भरने में मदद करते हैं. इसमें एक टाइम-ऑफ-फ्लाइट डेप्थ कैमरा लगा है, जो 3डी इमेज बनाता है. इसकी मदद से छाता यह समझ जाता है कि, आप कहां जा रहे हैं और यह लगातार आपको फॉलो करता है. जॉन त्से ने इसे बनाने के लिए कार्बन-फाइबर नायलॉन और 3डी प्रिंटिंग का इस्तेमाल किया है. Raspberry Pi का इस्तेमाल डेटा प्रोसेसिंग के लिए हुआ है. यह अभी रिसर्च स्टेज पर है, लेकिन इसका वीडियो इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर रहा है.

भविष्य की तकनीक या सिर्फ प्रयोग? (Future technology or just an experiment?)

अभी यह 10 से 15 मिनट तक ही उड़ सकता है, फिलहाल यह बाजार में तो नहीं आया है, लेकिन इसने दिखा दिया है कि आने वाले दिनों में हमारे गैजेट्स कितने एडवांस हो जाएंगे. भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच इसकी स्टेबिलिटी पर अभी काम होना बाकी है. अगर बैटरी लाइफ और तकनीक में सुधार हुआ, तो मानसून का मौसम पूरी तरह बदल सकता है. हाथ खाली होंगे और बारिश से सुरक्षा भी पूरी मिलेगी. वाकई में यह इंजीनियरिंग का एक लाजवाब नमूना है. यह फ्लाइंग अम्ब्रेला टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल के मेल का एक बेहतरीन उदाहरण है. भले ही अभी यह आम आदमी की पहुंच से दूर है, पर यह आविष्कार वाकई कमाल का है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: ये Croissant देखकर उड़ जाएंगे होश, क्रीम में 'बाल' फेंट कर खाने के लिए परोस रही ये बेकरी

ये भी पढ़ें:-Viral Myth: हर इंसान के होते हैं 7 हमशक्ल? वायरल दावे का सच जानकर दंग रह जाएंगे आप!

ये भी पढ़ें:-VIDEO: घास खाने वाला हिरण बन गया मांसाहारी? 5 फीट लंबे सांप को निगलते देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flying Umbrella, John Tse, Invention, Drone Umbrella, Rain Protection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com