आज के दौर में ज्यादातर छोटे-छोटे बच्चे हाथ में मोबाइल फोन लिए उसमें गुम नजर आते हैं. अगर आपके बच्चे भी फोन के आदी हैं और आप भी अपने बच्चे को फोन देकर उसे अपने फोन में कुछ भी एक्सेस करने देते हैं? तो सावधान हो जाएं, क्योंकि हाल ही में एक बच्चे ने अपनी मां के फोन का इस्तेमाल कर उन्हें 5 हजार का चूना लगा दिया. मामला अमेरिका के टेक्सास का बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
यहां देखें पोस्ट
इंटरनेट पर वायरल इस दो साल के बच्चे की इस हरकत को जानने के बाद हो सकता है कि शायद आप भी अपने बच्चे को मोबाइल देने से परहेज करेंगे. दरअसल, अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले एक 2 साल के बच्चे ने खेल-खेल में अपनी मां के फोन से डोरडैश नाम के एक फूड डिलीवरी ऐप का इस्तेमाल कर मैकडॉनल्ड्स आउटलेट से 5 हजार रुपए के 31 चीजबर्गर (burger) ऑर्डर कर दिए. इस बीच जब बच्चे के माता-पिता ने घर का दरवाजा खोला, तो इतने सारे बर्गर देखकर कुछ समय के लिए वह भी हैरान रह गए.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
अपने बच्चे के कारनामे से अनजान माता-पिता ने पहले तो यह कहते हुए बर्गर लेने से इनकार कर दिया कि उन्होंने कोई ऑर्डर ही नहीं किया है, लेकिन डिलीवरी ब्वॉय के द्वारा दी गई जानकारी के बाद बच्चे के माता-पिता भी चकित रह गए. इस बीच बच्चे की मां ने जब अपना फोन चेक किया, तो पता चला कि ऑर्डर उसके ही फोन से किया गया था.
सोशल मीडिया पर छाया Delhi Police का ये ट्वीट, अनोखे अंदाज में कही ये बात
बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बच्चे को डांटने के बजाय बर्गर को दान करने का फैसला किया. महिला ने अपने बच्चे की शैतानी को सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर भी शेयर किया है. बच्चे की मां के अनुसार, बिल की कुल राशि 5000 रुपये थी और 1200 रुपये अतिरिक्त टिप भी जोड़ी गई थी. हालांकि बच्चे की मां ने इसका भुगतान कर दिया. फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए महिला ने लिखा, 'अगर किसी को बर्गर खाने का मन है तो मेरे पास 31 चीजबर्गर हैं, और हां! मेरा 2 साल का बेटा यह जानता है कि डोरडैश पर ऑर्डर कैसे करते हैं.'
देखें वीडियो- कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन एयरपोर्ट पर आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं