देश भर की पुलिस (Police) आये दिन जन हित के संदेश (Delhi Police Public Awareness Message), लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष तरीके अपनाती रही है, जिसके लिए वह अक्सर सोशल मीडिया (social media) का सहारा लेती हैं. एक बार दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दरअसल, इस बार दिल्ली पुलिस का एक ट्वीट चर्चा का विषय हुआ है, जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वायरल हो रहे इस ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी न चलाने (Don't Drink and Drive) का अनोखा संदेश (unique message) दिया है.
यहां देखें ट्वीट
If you're ‘Far From Home' don't fall into the ‘#MultiverseOfMadness' or you will find ‘No Way Home' !
— Delhi Police (@DelhiPolice) May 13, 2022
Don't Drink & Drive for a safe ‘#Homecoming'#nowayhome pic.twitter.com/E1Bi87ZFJO
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
ऐसा पहली बार नहीं है, जब दिल्ली पुलिस ने जन हित के लिए इस तरह संदेश दिया हो, अक्सर दिल्ली पुलिस ट्वीट के जरिए ऐसे अनोखे संदेश देती रहती है, जो काफी मजेदार होते हैं और जागरूक करने के साथ-साथ चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. यह मैसेज कुछ-कुछ मार्वल की याद दिलाता है. अगर आप मार्वल फैन हैं तो, हाल ही में रिलीज हुई 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' तो आपने देखी ही होगी, उसके कवर पेज सा दिखता दिल्ली पुलिस का यह ट्वीट पर चर्चा का विषय बन चुका है.
बुजुर्ग शख्स के जबरदस्त ठुमकों पर दिल हार बैठे यूजर्स, 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है Video
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शराब पीकर गाड़ी न चलाने का संदेश देते हुए दिल्ली पुलिस ने कैप्शन में लिखा, 'अगर आप 'घर से दूर' हैं तो '#MultiverseOfMadness' में न आएं, वरना आपको 'घर का रास्ता' भी नहीं मिलेगा! सुरक्षित 'घर वापसी' के लिए शराब पीकर गाड़ी न चलाएं.' इंटरनेट पर दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट की हर जगह चर्चा हो रही है. वहीं, दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट ने नेटिजन्स को भी हैरान कर दिया है. अब तक इस ट्वीट को 93 बार रीट्वीट किया जा चुका है. इसके अलावा इस ट्वीट को 390 लोग लाइक कर चुके हैं.
बाघ के साथ नाव पर सैर करती महिला का Video देख आपकी भी हो जाएगी सिट्टी पिट्टी गुम
दिल्ली पुलिक के इस ट्वीट पर नेटिजन्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह बुरे इंसानों की प्रजातियों के लिए अच्छी प्रेरणा है, अगर आप इसे नहीं समझ सकते हैं, ऐसे में कोई आपकी मदद नहीं कर सकता, बेहतर है पहले समझा जाता है, क्योंकि बाद में समझने के लिए समय नहीं होता.' वहीं मजाकिया अंदाज में दूसरे यूजर ने लिखा, 'अच्छा काम... ऐसा लगता है कि डॉक्टर स्ट्रेंज चट्टानों पर से सीधे व्हिस्की में ही गिरेंगे.'
देखें वीडियो- कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन एयरपोर्ट पर आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं