गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ जानवरों का भी हाल बुरा कर रखा है. जून की गर्मी इन दिनों अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. इन दिनों थोड़ी सी भी परेशानी झुंझुलाहट को बढ़ा देती है, फिर चाहे वो इंसानों की हो या जंगली जानवरों की. इसका अंदाजा हाल ही में वायरल एक वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें एक शेरनी को शांती से जंगल के बीच पानी पाते देखा जा रहा है, तभी अचानक कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो में दिख रही शेरनी के धैर्य और शांत स्वभाव को देखकर एक मिनट के लिए हर कोई हैरत में पड़ जाएंगा.
यहां देखें वीडियो
Only god has more patience than mothers ????
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 14, 2022
VC: Extremenature pic.twitter.com/JYp7lCAiOW
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शेरनी शांती से पानी पीती नजर आ रही है. इस बीच शेरनी के नन्हें शावक उसकी नाक में दम करते नजर आ रहे हैं. इसी स्थिति में भी शेरनी परेशान कर रहे शावकों पर गुस्सा दिखाने के बजाए अपने परिवार का पेट भरने के लिए शिकार पर भी नजर बनाते देखी जा रही है. यह नजारा वाकई में हर किसी को अपने बचपन की याद दिला देगा. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में शेरनी के धैर्य और शांत स्वभाव को देखकर नेटिजन्स भी हैरान हैं. नेटिजन्स वीडियो को खूब देख और पसंद कर रहे हैं.
Viral Video: गायों से पंगा लेना लड़कियों को पड़ा भारी, डर के मारे उल्टे पैर भागने को हुईं मजबूर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'माताओं से ज्यादा धैर्य सिर्फ भगवान के पास है.' वीडियो को अब तक तकरीबन 16 हजार व्यूज मिल चुके हैं. वहीं यूजर्स वीडियो को देख तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स शेरनी धैर्य और शांत स्वभाव की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
देखें वीडियो- कियारा आडवाणी, वरुण धवन और अनिल कपूर ने मेट्रो में किया सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं