विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2017

ड्राइवर ने कैंसिल की राइड, OLA ने कस्‍टमर के घर भिजवाए समोसे

जब ओला ड्राइवर ने राइड कैंसिल की तो गुड़गांव के एक शख्‍स के साथ हुआ तो उसने श‍िकायत करने के बजाए एक नायाब तरीका निकाला. इसका फायदा भी हुआ और बदले में उसे ईनाम भी म‍िला.

ड्राइवर ने कैंसिल की राइड, OLA ने कस्‍टमर के घर भिजवाए समोसे
लोगों का कहना है क‍ि अभ‍िषेक को और अच्‍छी डील म‍िल सकती थी
  • अभ‍िषेक ने ओला कैब बुक कराई, लेकिन ड्राइवर ने राइड कैंसिल कर दी
  • उन्‍हें कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ा, फ‍िर मजेदार ट्वीट किया
  • ओला ने भी एक कदम आगे बढ़कर कमाल कर दिया
नई द‍िल्‍ली: आप कैब बुक करते हैं, लेकिन अगर ड्राइवर राइड कैंसिल कर दे तो कैंसिलेशन फीस आपको भरनी पड़ती है. आए दिन जो लोग कैब बुक कराते रहते हैं उन्‍हें अकसर इन परिस्‍थितियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन जब ऐसा ही कुछ गुड़गांव के एक शख्‍स के साथ हुआ तो उसने श‍िकायत करने के बजाए एक नायाब तरीका निकाला. इसका फायदा भी हुआ और बदले में उसे ईनाम भी म‍िला. 

महिला ने ओला कैब में दिया बच्‍चे को जन्‍म, तोहफे में मिली पांच सालों तक फ्री राइड

दरअसल, 21 अक्‍टूबर को अभ‍िषेक अस्‍थाना ने अपने भाई के साथ एयरपोर्ट जाने के लिए ओला कैब बुक कराई, लेकिन ड्राइवर ने राइड कैंसिल कर दी. नतीजतन उन्‍हें कैसिंलेशन फीस का भुगतान करना पड़ा. अभ‍िषेक ने इस वाकए को लेकर ट्विटर पर एक मजेदार ट्वीट किया. उन्‍होंने लिखा, 'कल ओला ने मुझसे कैंसिलेशन फीस ले ली जबकि राइड ड्राइवर ने कैंसिल की थी. ये तो वही बात हो गई कि "आपने पूछा समोसा है?" इस पर दुकानदार कहे "नहीं" और फिर 10 रुपये भी ले ले.'   अभ‍िषेक के इस ट्वीट पर कैब कंपनी हरकत में आई और उसने न केवल कैंसिलेशन फीस वापस कर दी बल्‍कि एक कदम और आगे बढ़ते हुए कमाल ही कर दिया. कंपनी ने ट्वटी किया, 'चार्ज वापस कर दिया है और आपको हुई परेशानी के लिए माफी चाहते हैं. अब हम समोसे कहां भेजें?' जी हां, ओला ने वाकई में अभ‍िषेक और उनके भाई के लिए दो समोसे भिजवाए वो भी उनके घर पर. कई ट्विटर यूजर्स ने ओला की तारीफ की है वहीं कइयों को लगता है कि अभ‍िषेक को ज्‍यादा अच्‍छी डील मिल सकती थी:

1. 2. 3.
बहरहाल, अब तो आपको पता चल गया कि होगी कि अगली बार जब आपके साथ ऐसा कुछ होगा तो आपको क्‍या करना है.

VIDEO
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ola Sends Samosa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com