विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2021

Mukesh Ambani के जन्मदिन पर टीना अंबानी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात, शेयर कीं यह Photos

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बर्थडे पर उनके छोटे भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) की पत्नी टीना (Tina Ambani) ने शुभकामना देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट किया.

Mukesh Ambani के जन्मदिन पर टीना अंबानी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात, शेयर कीं यह Photos
Mukesh Ambani के जन्मदिन पर टीना अंबानी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बर्थडे पर उनके छोटे भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) की पत्नी टीना (Tina Ambani) ने शुभकामना देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट किया. उन्होंने आज सुबह इंस्टाग्राम पर मुकेश अंबानी की दो तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने मुकेश अंबानी को प्यार करने वाला बेटा, भाई और बेहनोई बताया. पहली तस्वीर में 64वर्षीय मुकेश अंबानी अपने छोटे भाई और टीना अंबानी के साथ नजर आ रहे हैं. 

टीना अंबानी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्यार करने वाला बेटा, भाई, बेहनोई, प्यारे पिता और दादा को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपको हमेशा खुशी और स्वास्थ्य की कामना.'

दूसरी तस्वीर में टीना अंबानी और मुकेश अंबानी नजर आ रहे हैं. यह फोटो काफी पुरानी है. आज सुबह साझा किए जाने के बाद से, पोस्ट ने हजारों 'लाइक' और कमेंट्स आए हैं. कई इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी अनुभाग में अरबपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और पुरानी तस्वीरों की खूब तारीफ की है.

पिछले महीने भी टीना अंबानी ने मुकेश और नीता अंबानी को उनकी शादी की सालगिरह पर शुभकामना दी थी. 

नीता और मुकेश अंबानी 10 दिसंबर, 2020 को दादा-दादी बने. जब आकाश और श्लोका अंबानी के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी का जन्म हुआ.

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं. उन्होंने हाल ही में फोर्ब्स की सूची में भारत के 10 सबसे अमीर अरबपतियों की 84.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Ambani, Tina Ambani, Mukesh Ambani Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com