आज के दौर में अच्छी नौकरी और बेहतर सैलरी पाना हर युवा का सपना है. इसी बीच एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. पुणे के एक टियर-3 कॉलेज से पढ़ाई करने वाली देवश्री भारतीया ने बताया कि उन्होंने 6 लाख रुपये सालाना की नौकरी से शुरुआत की थी और कुछ ही सालों में अमेरिका में करीब 2 करोड़ रुपये सालाना पैकेज हासिल कर लिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर करियर टिप्स के बारे में बताया है.
3 साल में बदली करियर की दिशा
देवश्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी पूरी यात्रा शेयर करते हुए बताया कि करियर में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ टेक्निकल नॉलेज ही काफी नहीं होता, उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझने में तीन साल लगे कि सफलता के लिए किन चीजों पर काम करना जरूरी है, लेकिन दूसरे लोग इन बातों को कुछ ही महीनों में अपनाकर फायदा उठा सकते हैं.
LinkedIn पर बनाएं मजबूत पहचान
देवश्री के अनुसार, नौकरी की तलाश सिर्फ जॉब पोर्टल्स तक सीमित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने युवाओं को LinkedIn पर अपनी प्रोफेशनल पहचान बनाने की सलाह दी. उनका कहना है कि अगर आपकी प्रोफाइल मजबूत होगी तो रिक्रूटर्स खुद आपसे संपर्क कर सकते हैं.
हर रिजेक्शन को दिल पर न लें
देवश्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज devshree.17 पर कैप्शन के साथ एक पोस्ट शेयर किया. उनके वीडियो का लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. उन्होंने बताया कि कई बार कंपनियों की जॉब पोस्टिंग सक्रिय नहीं होती, फिर भी वे ऑनलाइन दिखाई देती रहती हैं. ऐसे में हर रिजेक्शन से निराश होने की जरूरत नहीं है. लगातार प्रयास करना ही सबसे जरूरी बात है.
रिज्यूमे को बनाएं इंप्रेसिव
देवश्री ने सलाह दी कि रिज्यूमे को सामान्य रखने के बजाय हर नौकरी के अनुसार तैयार करना चाहिए. प्रोजेक्ट्स, हैकाथॉन और रिसर्च वर्क जैसी उपलब्धियां रिज्यूमे को मजबूत बनाती हैं. साथ ही ATS फ्रेंडली रिज्यूमे बनने से शॉर्टलिस्ट होने की संभावना बढ़ जाती है.
इंटरव्यू की तैयारी पर दें खास ध्यान
उनका मानना है कि डेटा स्ट्रक्चर, सिस्टम डिजाइन और कंपनी के बिजनेस मॉडल की अच्छी समझ इंटरव्यू में सफलता दिला सकती है. देवश्री का कहना है कि करियर में बड़ी सफलता किसी एक मौके से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत और सही रणनीति से मिलती है.
ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'
ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं