विज्ञापन
This Article is From May 18, 2022

ट्रेन में इस शख्स ने लगाया ग़ज़ब का दिमाग, फोटो देख लोग कह रहे हैं- NASA वाले बुला रहे हैं

कहा जाता है कि भारतीय जुगाड़ु होते हैं. हर तरह से वो जुगाड़ करते हैं. हमारी जुगाड़ तकनीक से नासा वाले भी अपना सिर पटक लेते हैं. अंतरीक्ष हो या जमीन, हर जगह हम जुगाड़ के जरिए ही अपना झंडा बुलंद करते हैं.

ट्रेन में इस शख्स ने लगाया ग़ज़ब का दिमाग, फोटो देख लोग कह रहे हैं- NASA वाले बुला रहे हैं

कहा जाता है कि भारतीय जुगाड़ु होते हैं. हर तरह से वो जुगाड़ करते हैं. हमारी जुगाड़ तकनीक से नासा वाले भी अपना सिर पटक लेते हैं. अंतरीक्ष हो या जमीन, हर जगह हम जुगाड़ के जरिए ही अपना झंडा बुलंद करते हैं. यूं तो सोशल मीडिया पर जुगाड़ के कई फोटो, वीडियो वायरल होते रहते हैं, मगर आज हम जो आपको दिखाने जा रहे हैं, वो जरा हटके है. इस फोटो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेल यात्रा के दौरान अपनी सीट पर कैसे आराम से सो रहा है. किसी को परेशानी ना हो इसके लिए शख्स ने अपने सिर पर गमछा भी बांध रखा है. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लोग बहुत ही ज़्यादा पसंद कर रहे हैं.

देखें फोटो

वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स बहुत ही आराम से रेल यात्रा का सुखद आनंद ले रहा है. ट्रेन सफर के दौरान किसी को परेशानी ना हो इसके लिए शख्स अपने सिर पर गमछा लगाया हुआ है.

इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूज़र्स बहुत ही ज़्यादा कमेंट्स कर रहे हैं. इस फोटो को सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारी नवनीत सिकेरा ने शेयर किया है. अब तक इस फोटो पर करीब 8 हज़ार से ज़्यादा लोगों के लाइक्स आए हैं. वहीं इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में जबर्दस्त जुगाड़ है. 

वीडियो देखें- नोरा फतेही खूबसूरत ब्लू आउटफिट में आईं नज़र, फैंस को क्यूट अंदाज में कहा Bye

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajab Gajab Story, Viral Story, Trending Story, Juggad Technology, Desi Jugad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com