विज्ञापन

गायब Earbud ढूंढते-ढूंढते थक गया युवक, ChatGPT ने फोटो देख 5 मिनट में बता दी लोकेशन

शख्स का Bose Earbud पार्क में कंकड़ों के बीच खो गया था. 10 मिनट तक तलाश करने के बाद उसने ChatGPT की मदद ली. इसके बाद AI ने कुछ मिनट में कमाल कर दिया.

गायब Earbud ढूंढते-ढूंढते थक गया युवक, ChatGPT ने फोटो देख 5 मिनट में बता दी लोकेशन
ChatGPT ने फोटो देख 5 मिनट में ढूंढा गायब ईयरबड
Reddit/Just_a_fungi893

Viral News: एक रेडिट यूजर ने AI के इस्तेमाल से जुड़ी स्टोरी शेयर की है. यूजर ने बताया कि शाम के समय पार्क से निकलते समय उसका ईयरबड का एक केस बाहर निकलकर ज़मीन पर जा गिरा. वह काफी देर तक उसे खोजता रहा है. अंत में जब नहीं मिला तो उसने ChatGPT सहारा लिया और उसने नीचे फैले कंकड़ की फोटो भेजी, जिसके बाद 5 मिनट भी नहीं लगे और ChatGPT ने उसे ढूंढ निकाला. AI के इस कमाल को देखकर वह एकदम से हैरान रह गया. कुछ समय तो चुपचाप सबकुछ देखता रहा. 

बेटे के साथ पार्क में टहल रहा था शख्स

दरअसल, ChatGPT के चैनल पर यूजर ने पोस्ट किया. उसने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को हुई. Reddit पर यूजर ने लिखा कि मैं और मेरा बेटा पार्क से बाहर निकल रहे थे. पार्किंग लॉट के करीब पहुंचने पर मैंने अपने बेटे से रुकने के लिए कहा, लेकिन उसे मेरी बात नहीं सुनी. 

10 मिनट ढूंढने के बाद मान ली हार

शख्स ने बताया कि इसके बाद वह अपने बेटे के पीछे तेजी से दौड़ा. इसी दौरान उसकी हुडी की सामने वाली जेब से ईयरबड का केस बाहर निकलकर ज़मीन पर गिर गया और बायां ईयरबड उछलकर पास में पड़े कंकड़ों में गायब हो गया. उसने काफी देर तक अपना ईयरबड ढूंढा. पर वह नहीं मिल रहा था. करीब 10 मिनट तक ढूंढने के बाद उसे समझ आ गया कि इन सफेद कंकड़ों के बीच छोटे से सफेद ईयरबड को ढूंढना लगभग नामुमकिन है, क्योंकि ऊपर अंधेरा भी होने लगा था. 

रेडिट यूजर ने लिखा कि मैं कई कामों के लिए चैटजीपीटी (ChatGPT) का इस्तेमाल करता हूं. अचानक उसे खयाल आया कि क्यों न चैटजीपीटी से ही ईयरबड ढूंढने के लिए मदद मांग लूं. इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर वह एकदम से सन्न रह गया. कहां वह 10 मिनट तक ढूंढते हार मान ली थी, ChatGPT को 5 मिनट भी नहीं लगे और उसने सही उसका ईयरबड ढूंढ निकाला. 

यह भी पढ़ें | इंसानियत का खात्मा सिर्फ नाटक, डर दिखाकर अरबों रुपये कमा रही हैं कंपनियां, AI गुरु Andrew Ng का खुलासा

कंकड़ की फोटो खींचकर चैटजीपीटी को भेजा

उसने रेडिट पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें उसने चैटजीपीटी को एक फोटो भेजी और पूछा, "क्या आप मेरा ईयरबड ढूंढ सकते हैं, यह सफेद रंग का Bose Earbud है." इस पर ChatGPT ने जवाब दिया, "मैंने फोटो को ज़ूम करके कंकड़ों वाले हिस्से को बारीकी से देखा, लेकिन इस फोटो में आपके Bose ईयरबड को पक्के तौर पर नहीं पहचान पा रहा हूं. 

ChatGPT Foud Lost Bose Earbud Image Analysis Reddit Viral Story

ChatGPT Foud Lost Bose Earbud Image Analysis Reddit Viral Story
Photo Credit: Reddit

बाईं तरफ एक सफ़ेद और ग्रे रंग की चीज़ दिख रही है. अगर आप कंकड़ों की कुछ और नज़दीकी तस्वीरें ले सकें, खासकर कैमरे को बिल्कुल सीधा नीचे की तरफ रखकर तो मैं उन्हें अलग-अलग देख सकता हूं. पास से देखने पर, ईयरबड का चिकना सफ़ेद प्लास्टिक कंकड़ों से अलग आसानी से पहचाना जा सकेगा. इसके बाद शख्स ने तीन-तीन अलग क्लोज फोटो खींचकर ChatGPT को भेजा, जिस पर ChatGPT ने तुरंत जवाब दिया, मिल गया! यह आपकी तीसरी फोटो में है, बाईं तरफ, बीच से थोड़ा ऊपर.

ChatGPT found my lost earbud
by u/Just_a_fungi893 in ChatGPT

3 फोटो देखकर खोज निकाला ईयरबड

ChatGPT ने कहा कि मुझे पत्थरों के बीच रखा हुआ ईयरबड का चिकना सफ़ेद हिस्सा और उसका ग्रे सिलिकॉन वाला हिस्सा साफ़ दिखाई दे रहा है. यह फोटो के बाएं किनारे से लगभग 10-12% की दूरी पर और ऊपर से 44% नीचे की तरफ है. फोटो में लाल घेरे के अंदर EARBUD लिखा है. यह लाल रंग की झाड़ी के बाईं ओर है, जो झाड़ी और फोटो के बाएं किनारे के लगभग बीच में स्थित है. चिह्नित फोटो खोलें. यूजर ने आखिरी में लिखा कि मुझे सच में नहीं लगता कि चैटजीपीटी के बिना मुझे वह कभी मिल पाता. 

यह भी पढ़ें | मशहूर AI कंपनी एंथ्रोपिक का आने वाला है आईपीओ, अमेरिकी शेयर बाजार में कराया रजिस्ट्रेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, ChatGPT, AI Uses, Reddit Viral News, Reddit Viral Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com