हाल में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें बेटा और बहू अपनी मां का गृह प्रवेश बड़े ही धूमधाम से करते नजर हैं. आम तौर पर सास, बहू का गृह प्रवेश करती हैं, लेकिन इस बहू ने प्रथा बदल दी और इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर छा गई. मां और उससे जुड़ी हर भावनाएं खास होती है. मां के लिए प्यार को दिखाता एक और वीडियो सामने आया है जो ये दिखाता है कि भले ही हम कितने भी बड़े हो जाए, मां के लिए भावनाएं कभी नहीं बदलतीं. मां से प्यार जताने के लिए कोई एक खास दिन नहीं होता बल्कि हर दिन मां का होता है.
मां के लिए झूम कर नाचा बेटा
वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी मां के लिए डांस करता नजर आता है और सामने खाट पर बैठी मां मुस्कुराती रहती है. बैकग्राउंड में गाना बजता सुनाई देता है, 'तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है ओ मां..'. इस गाने पर झूमता ये बुजुर्ग किसी बच्चे सा दिखता है, क्योंकि मां जो सामने बैठी है. झुकी हुई कमर के साथ सफेद पजामे में ये बुजुर्ग झूम-झूम कर डांस करता है. इस दौरान इस बुजुर्ग के एक्सप्रेशन्स भी देखने लायक हैं. चेहरे पर मुस्कान और उत्साह लिए वह मां के प्रति अपना प्यार जाहिर करता दिखता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यूजर्स भी हो रहे भावुक
इस वीडियो को देखने वाले भी भावुक हो रहे हैं. इस शानदार वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग अपनी मां को याद कर रहे हैं. यूजर्स इस वीडियो को खूबसूरत और बेहद प्यारा बता रहे हैं. इसके पहले वायरल हुए सास के गृह प्रवेश वाले वीडियो ने भी खूब तारीफें बटोरी. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म से इसे शेयर किया गया. वीडियो में भावुक होती मां को देख हर किसी का दिल पिघल गया. वहीं बहू के संस्कार देख यूजर्स ने उनकी जमकर सराहना की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं